{"_id":"685fe8926a89e3c873003723","slug":"video-encroachment-problem-in-panipat-2025-06-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत: व्यापारी और निगम अतिक्रमण हटाने के लिए आए एक मंच पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: व्यापारी और निगम अतिक्रमण हटाने के लिए आए एक मंच पर
नगर निगम ने शहर के बाजारों में दुकानदारों के बाहर सामान रखने और थड़ा बनाने की स्थिति को साफ कर दिया है। दुकानदार ढाई फीट तक थड़ा और छज्जा बाहर निकाल सकेंगे। वह भी नाली या नाले तक ही मान्य होगा। जबकि सामान अपने शटर के अंदर तक रख सकेंगे। नगर निगम इसके लिए बाजारों में जाकर जागरूक भी कर रहा है। इसके बाद एक जुलाई से अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक स्तर पर कार्रवाई की जएजाएगी।
इसी कड़ी में मेयर कोमल सैनी ने शनिवार को अपने कार्यालय में संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। यह करीब एक घंटे तक चली। मेयर कोमल सैनी ने बैठक में स्पष्ट किया कि बाजारों में अतिक्रमण के चलते लोग ठीक से खरीदारी तक नहीं कर पाते। उनको आधी अधूरी खरीदारी के साथ वापस लौटना पड़ता है। संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान दर्शनलाल वधवा और चेयरमेन अनिल मदान समेत अन्य व्यापारियों ने कहा कि वे इसका समर्थन करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।