Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
Agriculture Minister visits Panipat's grain markets, inspects paddy procurement arrangements, and issues strict instructions to officials.
{"_id":"6acf7384a5e30fca6f084653","slug":"video-agriculture-minister-visits-panipats-grain-markets-inspects-paddy-procurement-arrangements-and-issues-strict-instructions-to-officials-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत की मंडियों में पहुंचे कृषि मंत्री, धान खरीद व्यवस्था परखी, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत की मंडियों में पहुंचे कृषि मंत्री, धान खरीद व्यवस्था परखी, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
पानीपत। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने बुधवार को इसराना समेत जिले की अनाज मंडी का दौरा कर धान खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। मंत्री के तय समय से करीब सवा घंटे पहले मंडी में पहुंचने पर अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
कृषि मंत्री ने मंडी में किसानों के लिए किए गए प्रबंधों और धान खरीद की पूरी प्रक्रिया की बारीकी से जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। खरीद प्रक्रिया पूरी तरह से सुचारू और पारदर्शी ढंग से संचालित की जाए।
मंत्री श्याम सिंह राणा ने किसानों और आढ़तियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंडियों में पेयजल, साफ-सफाई, खरीदी गई फसल का समय पर उठान और किसानों को समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित किया जाए। मंडियों में पेयजल और सीवरेज की व्यवस्था के लिए प्रक्रिया शुरू की जाए। जर्जर हो चुके पुराने शेडों को तोड़कर नए शेड बनाए जाएं। इस अवसर पर हरको बैंक के निदेशक अनिल पंवार, एसडीएम नवदीप नैन, मार्केट कमेटी चेयरमैन राजेश जागलान, भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट और पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मपाल जागलान मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।