फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   priya thakur national athletics bronze medal himachal

हमीरपुर: ढाबे पर काम करते थे पिता, बेटी प्रिया ठाकुर ने गरीबी को पछाड़कर जीता नेशनल मेडल

Wed, 14 Oct 2026 11:56 AM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:56 AM IST
priya thakur national athletics bronze medal himachal
पिता देशराज कभी ढाबे पर काम करके परिवार का पेट पालते थे, लेकिन स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण अब उनके पास रोजगार का कोई साधन नहीं है। घर की आर्थिक स्थिति ऐसी है कि खेल का अभ्यास जारी रखना और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना भी चुनौती बन गया। इसके बावजूद बेटी ने हार नहीं मानी। तमाम मुश्किलों को पीछे छोड़ते हुए प्रिया ठाकुर ने पहले ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता और अब नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। कांगड़ा जिले के मेहसी गांव की प्रिया की यह सफलता सिर्फ एक पदक की कहानी नहीं, बल्कि विपरीत परिस्थितियों में अपने सपनों को जिंदा रखने के संघर्ष की मिसाल है। परिवार की आर्थिक तंगी के कारण प्रिया के लिए खेल की राह आसान नहीं रही। पिता की सेहत खराब होने से घर में कमाई का कोई साधन नहीं बचा। ऐसे में राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने के लिए जरूरी अभ्यास, डाइट और प्रतियोगिताओं में भाग लेने का खर्च जुटाना बड़ी चुनौती थी। प्रिया को स्कूली स्तर से प्रशिक्षण दे रहे टीजीटी अनिल शर्मा ने जब उसकी प्रतिभा और परिवार की आर्थिक स्थिति से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को अवगत करवाया, तो उसे आर्थिक मदद मिली। इस सहायता से प्रिया को अभ्यास जारी रखने और प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने में सहारा मिला। हालांकि, इस सफलता के पीछे उसकी लगातार मेहनत, अनुशासन और मुश्किलों के आगे न झुकने का जज्बा भी अहम रहा। प्रिया ने जनवरी 2026 में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर हिमाचल का नाम रोशन किया था। इस उपलब्धि के बाद उसने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान और मजबूत करने का लक्ष्य रखा। आठ से 11 अक्तूबर तक नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रिया ने 400 मीटर दौड़ 53.56 सेकंड में पूरी कर कांस्य पदक अपने नाम किया। मुकाबला बेहद कड़ा रहा। स्वर्ण पदक विजेता ने 53.37 सेकंड और रजत पदक विजेता ने 53.55 सेकंड में दौड़ पूरी की। प्रिया महज 0.01 सेकंड के अंतर से रजत पदक से चूक गई। इस प्रदर्शन के साथ प्रिया ने देश की शीर्ष धाविकाओं के बीच अपनी जगह बनाई है। सीमित संसाधनों के बावजूद राष्ट्रीय स्तर पर लगातार बेहतर प्रदर्शन करना उसकी मेहनत और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है। प्रिया का अगला लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश के लिए पदक जीतना और ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करना है। आर्थिक तंगी के बीच राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने वाली प्रिया की कामयाबी उन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए भी उम्मीद की मिसाल है, जिनके सपनों के रास्ते में संसाधनों की कमी खड़ी होती है। प्रिया के अनुसार, आर्थिक मदद और हौसलाअफजाई से उसे अपना अभ्यास जारी रखने में काफी सहारा मिला है। अब उसकी नजरें आने वाली प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने और अपने बड़े लक्ष्य को हासिल करने पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

8 महीने से लंबित मानदेय आदि मांगों को लेकर विकास भवन पर प्रदर्शन

14 Oct 2026

श्री राम वन गमन शोभायात्रा निकाली गई

14 Oct 2026

निर्धारित समय में पूरा कराएं विपश्यना केंद्र का निर्माण

14 Oct 2026

सिद्धार्थनगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी का खुलासा

14 Oct 2026

बीसीएस में रामलीला मंचन में कलाकारों ने दमदार अभिनय से बटोरी वाहवाही

14 Oct 2026
विज्ञापन

बिजनौर: पुलिस ने रोका डांस, कमेटी ने उखाड़ दिया रामलीला का मंच, एसपी से मिले ग्रामीण

14 Oct 2026

वीडियो: बीडी पांडे अस्पताल में स्वास्थ्य निदेशक का औचक निरीक्षण, मरीजों से भी किया संवाद

13 Oct 2026
विज्ञापन

वीडियो: चंपावत में 26वीं जिला स्तरीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन

13 Oct 2026

चंपावत में सेवा संकल्प अभियान: आनंदपुरी इंटर कॉलेज में बहुउद्देशीय शिविर, 75 शिकायतें और आवेदन प्राप्त

13 Oct 2026

कानपुर: सुभाष रोड पर पसरा अंधेरा, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं

13 Oct 2026

मिशन शक्ति अभियान: एनसीसी कैडेट्स और महिला ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने दिया यातायात नियमों के पालन का संदेश

13 Oct 2026

VIDEO: दरांती से हमला कर बाल पकड़ कर घसीटी थी महिला, प्राथमिकी

13 Oct 2026

VIDEO: मारपीट और पथराव के मामले में तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

13 Oct 2026

VIDEO: गली में बाइक से चक्कर काट रहे थे युवक, रोकने पर पीटा

13 Oct 2026

VIDEO: अवैध हथियार मिलने और फायरिंग की सूचना पर दौड़ी पुलिस

13 Oct 2026

VIDEO: लोहामंडी चौराहे पर दिनभर जाम, पार करने में लगते हैं 15 मिनट

13 Oct 2026

VIDEO: ढाबा संचालक की हत्या कर भागा सिपाही प्रयागराज से गिरफ्तार

13 Oct 2026

VIDEO: महिला सुरक्षा के संदेश के साथ निकला मिशन शक्ति का पैदल मार्च

13 Oct 2026

VIDEO: साइबर अपराधी ने एक्सईएन का मोबाइल हैक कर कारोबारी से मांगे रुपये

13 Oct 2026

VIDEO: ग्रीन गैस का 13 रुपये बकाया चुकाने में गंवाए 10.87 लाख रुपये

13 Oct 2026

VIDEO: किसान को रास्ते में रोककर पीटा

13 Oct 2026

VIDEO: आगरा में दूसरे कॉरिडोर पर सदर बाजार तक दौड़ी मेट्रो, सफल रहा ट्रायल

13 Oct 2026

कानपुर: विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के घर के पीछे पड़ा कूड़ा

13 Oct 2026

VIDEO: पानी फैलने पर भिड़े पड़ोसी, महिला से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

13 Oct 2026

कानपुर: दूसरे कॉरिडोर के टनल में पहली बार दौड़ी मेट्रो

13 Oct 2026

VIDEO: युवती से छेड़छाड़, आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

13 Oct 2026

VIDEO: घर से लापता हुआ तीन वर्षीय मासूम, पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से खोज निकाला

13 Oct 2026

VIDEO: दो प्राथमिक विद्यालयों में चोरी, बैटरी-इन्वर्टर और गैस सिलिंडर ले गए चोर

13 Oct 2026

VIDEO: नवरात्र को लेकर पुलिस अलर्ट, डीसीपी ने डौकी क्षेत्र में किया पैदल गश्त

13 Oct 2026

VIDEO: परचून की दुकान में लगी आग, सामान जलकर राख

13 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed