Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   FIR registered against husband for assault and threats over dowry demands

Panipat News: दहेज की मांग को लेकर मारपीट और धमकी देने के आरोप में पति पर प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 09:46 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against husband for assault and threats over dowry demands
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। दहेज के लिए शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित करने, मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में थाना चांदनीबाग पुलिस ने पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। महिला ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के माध्यम से शिकायत दी थी। इसकी जांच के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है।


एक महिला ने शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2022 में हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसे विभिन्न मौकों पर ताने दिए गए और उनके साथ मारपीट की। महिला का आरोप है कि उनका सामान व नकदी अपने पास रख ली। बुलेट मोटरसाइकिल या नकदी की मांग की और उनको घर से निकालने और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के बाद थाना स्तर पर मामले की जांच की गई। जांच के दौरान अन्य नामजद परिजनों के खिलाफ आरोप प्रमाणित नहीं पाए गए। पति के विरुद्ध लगाए गए आरोपों के आधार पर कार्रवाई की गई। थाना चांदनीबाग प्रभारी रेखा ने बताया कि शिकायत के आधार पर पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed