Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
Cooperative Bank Chairman's bicycle worth 38,000 stolen in Ambala; accused caught on CCTV
{"_id":"6acf22e06425d8bd550d1066","slug":"video-cooperative-bank-chairmans-bicycle-worth-38000-stolen-in-ambala-accused-caught-on-cctv-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला में कोऑपरेटिव बैंक चेयरमैन की 38 हजार की साइकिल चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला में कोऑपरेटिव बैंक चेयरमैन की 38 हजार की साइकिल चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी
छावनी क्षेत्र में एक सहकारी बैंक के चेयरमैन की महंगी स्पोर्ट्स साइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। चोर इस पूरी वारदात को बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद कर गया, जिसमें उसकी स्पष्ट तस्वीर मिल गई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चोरी की धारा 305 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पोस्टल आरएमएस एम्पलाइज कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन सचिन खर्ब ने शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी 38 हजार रुपये कीमत की ब्रांडेड फायरफॉक्स साइकिल 6 अक्तूबर को बैंक की बेसमेंट पार्किंग में खड़ी की थी। जब वे 9 अक्तूबर को शाम करीब 6 बजे सैर पर जाने के लिए उसे लेने पहुंचे, तो साइकिल गायब थी।
सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि 8 अक्तूबर की सुबह करीब 10:49 बजे 20 से 30 वर्ष के बीच का एक संदिग्ध युवक बेसमेंट से साइकिल चुरा ले गया। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।