{"_id":"6a5643ee6ff517a8aa0b0b04","slug":"video-aditi-singh-assumed-charge-as-the-deputy-commissioner-of-police-panchkula-on-tuesday-2026-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"अदिति सिंह ने मंगलवार को पंचकूला की पुलिस उपायुक्त का पदभार किया ग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अदिति सिंह ने मंगलवार को पंचकूला की पुलिस उपायुक्त का पदभार किया ग्रहण
हरियाणा सरकार द्वारा जारी हालिया तबादला सूची के तहत नियुक्त 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी अदिति सिंह ने मंगलवार को पंचकूला की पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) के रूप में औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि पंचकूला में महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा तथा आमजन के लिए सुरक्षित, शांतिपूर्ण और भरोसेमंद माहौल सुनिश्चित करने की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करना तथा प्रत्येक शिकायत का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान उनकी कार्यशैली का प्रमुख आधार रहेगा।
नवनियुक्त डीसीपी अदिति सिंह ने आज सेक्टर-1 स्थित जिला सचिवालय में पुलिस उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने उनका गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया तथा पुलिस की टुकड़ी द्वारा उन्हें सलामी दी गई। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने कार्यालय में तैनात एसीपी एवं विभिन्न शाखाओं के प्रभारियों से परिचय प्राप्त किया तथा उनकी जिम्मेदारियों, कार्यप्रणाली और जिले की वर्तमान कानून व्यवस्था की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए प्रभावी पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण और जनसेवा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।