फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   People are risking their lives by taking a shortcut through the Sukhna River.

Panchkula News: सुखना नदी में जान जोखिम में डालकर शॉर्टकट अपना रहे लोग

Tue, 15 Sep 2026 01:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
People are risking their lives by taking a shortcut through the Sukhna River.
धर्मपुर कॉलोनी के बजाय नदी पार कर पहुंच रहे गंगा कॉलोनी, चेतावनी बोर्ड तक नहीं लगाया
विज्ञापन

बारिश में अचानक बढ़ सकता है नदी का जलस्तर, हाल में तेज बहाव से पुल और डंगे हो चुके हैं क्षतिग्रस्त।
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। सुखना नदी में इन दिनों कुछ लोग शॉर्टकट के चक्कर में जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे हैं। धर्मपुर कॉलोनी की ओर से जाने के बजाय लोग नदी पार कर गंगा कॉलोनी पहुंच रहे हैं। जिस स्थान से लोग नदी पार कर रहे हैं, वहां उन्हें रोकने के लिए चेतावनी या सुरक्षा संबंधी कोई साइन बोर्ड तक नहीं लगाया गया है। ऐसे में बारिश के दौरान अचानक पानी बढ़ने पर बड़ा हादसा हो सकता है।
बारिश के दिनों में सुखना नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाता है। हाल ही में तेज बहाव के कारण हंडिया मोहल्ले का पुल टूट चुका है। नदी के आसपास कई घरों को नुकसान पहुंचा है और कई स्थानों पर डंगे भी ध्वस्त हुए हैं। पेयजल की पाइपलाइन भी तेज बहाव के कारण कई बार बह चुकी है। इसके बावजूद लोग नदी के रास्ते को शॉर्टकट के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन

पानी कम होने पर नदी का बहाव सामान्य नजर आता है, लेकिन हिमाचल प्रदेश में बारिश होने पर इसका असर सुखना नदी के बहाव पर भी पड़ता है। ऐसे में अचानक पानी बढ़ने से नदी रौद्र रूप धारण कर सकती है। नदी पार करने की कोशिश लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन की हिदायत के बावजूद लापरवाही
बारिश के मौसम में प्रशासन की ओर से लोगों को नदी, नालों और बरसाती जलधाराओं से दूर रहने की हिदायत दी जाती है। इसके बावजूद कुछ लोग इन निर्देशों को नजरअंदाज कर नदी पार कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि कालका पुलिस स्टेशन के पीछे सुखना नदी के जिस हिस्से से लोग गुजर रहे हैं, वहां प्रशासन को चेतावनी बोर्ड लगाने चाहिए। साथ ही नदी में जाने और उसे पार करने से रोकने के लिए उचित सुरक्षा व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।


कोट
नदी का जलस्तर बढ़ने के दौरान किसी भी व्यक्ति को नदी पार करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पुलिस अधिकारियों को नदी क्षेत्र में लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस स्टेशन के समीप नदी के आसपास जल्द ही चेतावनी बोर्ड भी लगाए जाएंगे, ताकि लोगों को खतरे के प्रति सचेत किया जा सके।
- संयम गर्ग, एसडीएम कालका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed