Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Jalandhar on high alert ahead of PM's visit; Police Commissioner conducts surprise inspection of police stations late at night.
{"_id":"6a55ee46f5398ba5440adf9d","slug":"video-jalandhar-on-high-alert-ahead-of-pms-visit-police-commissioner-conducts-surprise-inspection-of-police-stations-late-at-night-2026-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीएम के दौरे से पहले हाई अलर्ट पर जालंधर, पुलिस कमिश्नर ने देर रात किया थानों का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम के दौरे से पहले हाई अलर्ट पर जालंधर, पुलिस कमिश्नर ने देर रात किया थानों का औचक निरीक्षण
प्रधानमंत्री मोदी के जालंधर दौरे को लेकर सिटी पुलिस हाई अलर्ट पर है। जिसको लेकर शहर की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने देर रात विभिन्न पुलिस थानों का औचक निरीक्षण किया। पुलिस कमिश्नर के अचानक पहुंचने से थानों में मौजूद पुलिस कर्मचारियों में हलचल मच गई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थानों की व्यवस्थाओं, रिकॉर्ड, साफ-सफाई और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की मुस्तैदी का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने कहा कि इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य थानों की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाना तथा पुलिस कर्मियों की सतर्कता सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि थाने में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की शिकायत को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए और उसका समयबद्ध समाधान किया जाए। साथ ही देर रात ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाने के लिए प्रेरित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।