{"_id":"6aa8514385d75cc58701b1ee","slug":"suneha-won-the-essay-competition-while-ekta-triumphed-in-the-speech-contest-panchkula-news-c-87-1-pan1007-141316-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: निबंध में सुनेहा, भाषण में एकता ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: निबंध में सुनेहा, भाषण में एकता ने मारी बाजी
विज्ञापन
रायपुररानी कॉलेज में हिंदी दिवस पर प्रतियोगिताओं का आयोजन, करीब 30 विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर
निबंध में नवरीत और रूबी, भाषण में अमनप्रीत व वंशिका रहीं दूसरे-तीसरे स्थान पर
संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुररानी। राजकीय महाविद्यालय रायपुररानी में हिंदी दिवस पर आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में सुनेहा तंवर ने प्रथम और भाषण प्रतियोगिता में एकता ने पहला स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में विभिन्न कक्षाओं के करीब 30 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी रचनात्मक सोच और अभिव्यक्ति क्षमता का प्रदर्शन किया।
हिंदी विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. रितु ने प्राचार्य डॉ. देवेंद्र ढींगरा के दिशा-निर्देशन में प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया।
निबंध लेखन प्रतियोगिता में सुनेहा तंवर प्रथम, नवरीत द्वितीय और रूबी तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं, भाषण प्रतियोगिता में एकता ने पहला, अमनप्रीत ने दूसरा और वंशिका ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
निबंध प्रतियोगिता में कविता, संतोष और डॉ. स्वाति ठुल्ल ने निर्णायक की भूमिका निभाई। भाषण प्रतियोगिता में डॉ. यशवीर, सुनील दत्त और पूजा ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। निर्णायकों ने विषय की समझ, विचारों की मौलिकता, भाषा, अभिव्यक्ति और प्रस्तुतीकरण के आधार पर परिणाम तय किए।
इस अवसर पर हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. रितु ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने और विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का अवसर मिलता है। इससे विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि और सम्मान की भावना भी मजबूत होती है।
उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों, निर्णायकों और आयोजन में सहयोग देने वाले स्टाफ सदस्यों का आभार जताया। कार्यक्रम में डॉ. मंदीप कौर, राकेश, डॉ. दीपक और डॉ. रोहित सहित शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ मौजूद रहा।