{"_id":"6b02ed99de49c901d509156b","slug":"video-supporters-of-jjp-leader-praveen-dudi-and-councilor-jeet-jakhar-join-the-bjp-2026-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"जजपा नेता प्रवीण डूडी और पार्षद जीत जाखड़ के समर्थक भाजपा में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जजपा नेता प्रवीण डूडी और पार्षद जीत जाखड़ के समर्थक भाजपा में शामिल
पलवल शहर स्थित गोपाल वाटिका में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में जजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण डूडी और पार्षद जीत जाखड़ ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सभी नए सदस्यों को भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैसला भी मौजूद रहे। मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, जहां कार्यकर्ता अपनी मेहनत, निष्ठा और समर्पण के दम पर आगे बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी में राष्ट्र सर्वोपरि है और कार्यकर्ताओं को देशसेवा की भावना से काम करना चाहिए। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और अनुच्छेद 370 हटाने जैसे मुद्दों का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। साथ ही युवाओं से भाजपा की विचारधारा को मजबूत करने और संगठन के साथ जुड़कर काम करने की अपील की। कार्यक्रम में नए सदस्यों के पार्टी में शामिल होने को लेकर उत्साह दिखाई दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।