{"_id":"69f9feefd57e98ddcd0c9939","slug":"video-the-pain-of-the-municipal-head-spilled-out-2026-05-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़: नपा प्रधान का छलका दर्द, धरने पर बैठने व एमई कार्यालय पर ताला जड़ने की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़: नपा प्रधान का छलका दर्द, धरने पर बैठने व एमई कार्यालय पर ताला जड़ने की दी चेतावनी
नगरपालिका महेंद्रगढ़ में चल रहे विकास कार्यों में अनियमितताओं और प्रशासनिक ढुलमुल रवैये को लेकर मंगलवार को नगरपालिका प्रधान रमेश सैनी का दर्द छलका। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के अंदर उनकी शिकायतों का समाधान और पत्रों का जवाब नहीं मिला, तो नपा कार्यालय में धरने पर बैठेंगे और एमई कार्यालय पर ताला जड़ देंगे।
नपा प्रधान रमेश सैनी ने कहा कि पिछले दो महीनों से शहर के विकास कार्यों में भारी अनियमितताएं बरती जा रही हैं। इस संबंध में उन्होंने नपा सचिव से लेकर जिला नगर आयुक्त, उपायुक्त और एसडीएम तक को कई बार लिखित शिकायतें दीं। लेकिन आज तक किसी भी अधिकारी ने तथ्यात्मक जवाब देना उचित नहीं समझा। 10 दिन पहले विधायक कंवर सिंह यादव की उपस्थिति में एसडीएम ने एक सप्ताह में शिकायतों के समाधान का दावा किया था, लेकिन धरातल पर स्थिति जस की तस बनी हुई है।
प्रधान ने वार्डवार समस्याओं को गिनवाते हुए प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि वार्ड 1 व 9 में सड़क उखाड़ने के एक माह बाद भी कार्य शुरू नहीं हुआ। वार्ड आठ में कम्युनिटी सेंटर का काम शुरू होकर अधर में लटका है। भाई राम सिंह की कोठी से नारनौल रोड पिछले आठ महीनों से अधूरा पड़ा है, जिससे राहगीर परेशान हैं। ब्रह्मचारी रोड के टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया। साथ ही प्रधान ने एमई पर पार्षदों को भड़काकर नपा हाउस को दो फाड़ करने के भी आरोप लगाए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।