{"_id":"6aa03496e931830ab00a98fb","slug":"mustard-oil-available-until-september-15-343-liter-stock-in-mahendragarh-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़:15 सितंबर तक मिलेगा सरसों का तेल, जिले में 343 लीटर स्टॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़:15 सितंबर तक मिलेगा सरसों का तेल, जिले में 343 लीटर स्टॉक
Tue, 08 Sep 2026 09:46 PM IST
मयूर शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़
Published by: मयूर शर्मा
Updated Tue, 08 Sep 2026 09:46 PM IST
सार
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने सभी जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रकों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। विभाग के अनुसार अगस्त के पात्र लाभार्थियों को बकाया सरसों तेल पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा।
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ में 343 लीटर स्टॉक उपलब्ध
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
अगस्त महीने में सरसों तेल से वंचित रहे पात्र राशन कार्डधारकों के लिए राहत की खबर है। हरियाणा सरकार ने अगस्त के बकाया सरसों तेल के वितरण की समय सीमा बढ़ाकर 15 सितंबर कर दी है। ऐसे में पात्र लाभार्थी अब राशन डिपो से बकाया तेल प्राप्त कर सकेंगे। प्रदेशभर के राशन डिपो पर कुल 1,79,271.67 लीटर सरसों तेल उपलब्ध है, जिसे निर्धारित अवधि में वितरित किया जाना है। इसको लेकर 7 सितंबर को एक पत्र भी जारी किया गया।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने सभी जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रकों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। विभाग के अनुसार अगस्त के पात्र लाभार्थियों को बकाया सरसों तेल पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। अधिकारियों को लाभार्थियों तक सूचना पहुंचाने और व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि कोई पात्र परिवार योजना के लाभ से वंचित न रहे।
महेंद्रगढ़ में 343 लीटर तेल उपलब्ध
महेंद्रगढ़ जिले में विभिन्न राशन वितरण केंद्रों पर कुल 343 लीटर सरसों तेल उपलब्ध है। इनमें नारनौल केंद्र पर सबसे अधिक 116 लीटर, जबकि महेंद्रगढ़ में 77 लीटर, कनीना में 76 लीटर और नांगल चौधरी में 74 लीटर तेल उपलब्ध है। वहीं, अटेली और सतनाली केंद्रों पर स्टॉक शून्य दर्ज किया गया है। उपलब्ध स्टॉक के आधार पर पात्र लाभार्थियों को राशन डिपो के माध्यम से तेल वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
गुरुग्राम में सबसे ज्यादा स्टॉक
प्रदेश में वर्तमान में सबसे ज्यादा सरसों तेल गुरुग्राम जिले में 43,278.50 लीटर उपलब्ध है। इसके मुकाबले रोहतक में सबसे कम 69 लीटर तेल का स्टॉक दर्ज किया गया है। विभाग ने सभी जिलों में उपलब्ध स्टॉक को समय पर पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
बायोमीट्रिक से होगा वितरण
अगस्त में तेल नहीं ले पाने वाले पात्र लाभार्थियों के लिए पोर्ट मशीन में बायोमीट्रिक पंच की व्यवस्था की गई है। इसके माध्यम से लाभार्थी की पहचान के बाद तेल का वितरण किया जाएगा। विभाग का कहना है कि 15 सितंबर तक वितरण पूरा कराने के साथ प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
महेंद्रगढ़ जिले में केंद्रवार उपलब्धता
केंद्र उपलब्धता
कनीना 76.00
महेंद्रगढ़ 77.00
नांगल चौधरी 74.00
नारनौल 116.00
सतनाली 0.00
कुल 343.00
नारनौल खाद्य एवं आपूर्ति विभाग डिस्ट्रीब्यूशन इंचार्ज ने बताया कि जिले में 15 सितंबर तक अगस्त महीने के बचे हुए लाभार्थियों को तेल वितरित किया जाएगा। यह वितरित पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। अभी जिले में 343 लीटर उपलब्ध है।