फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two cows die of Lumpy disease in Dhanaonda village, Mahendragarh.

महेंद्रगढ़: लंपी से दो गोवंश की मौत, ग्रामीणों ने विभाग पर लगाए वैक्सीन न लगाने के आरोप

Tue, 08 Sep 2026 08:07 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज़ एजेंसी, महेंद्रगढ़
संवाद न्यूज़ एजेंसी, महेंद्रगढ़ Published by: मयूर शर्मा Updated Tue, 08 Sep 2026 08:07 PM IST
सार

पशुपालकों ने बताया कि गांव के पशु अस्पताल में वेटरनरी सर्जन डॉ. ईशान गोयल और वीएलडीए राकेश यादव ने कुछ दिन पहले गोवंश के लंपी की चपेट में आने की पुष्टि की थी।

विज्ञापन
Two cows die of Lumpy disease in Dhanaonda village, Mahendragarh.
विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सोमवार देर रात महेंद्रगढ़ के धनौंदा गांव में लंपी रोग से पशुपालक मदन और मुकेश के गोवंश की मौत हो गई। पशुपालकों ने बताया कि गांव के पशु अस्पताल में वेटरनरी सर्जन डॉ. ईशान गोयल और वीएलडीए राकेश यादव ने कुछ दिन पहले गोवंश के लंपी की चपेट में आने की पुष्टि की थी। उन्होंने विभाग पर वैक्सीन न लगाने का आरोप लगाया। कहा कि गांव में लंपी के केस मिलने के बाद विभाग ने सतर्कता बरतने के बजाय लापरवाही बरती। इससे दोनों गोवंश की मौत हो गई।
विज्ञापन


गुस्साए ग्रामीणों ने पशुपालकों के साथ मिलकर गांव के बस अड्डे पर प्रदर्शन किया और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद पंच डॉ.मुकेश के नेतृत्व में समाजसेवी एवं बसपा नेता अतरलाल को हरियाणा के कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा के नाम ज्ञापन सौंपा।ग्रामीणों ने कहा कि पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। लंपी रोग की रोकथाम और पशुओं के उपचार को लेकर पशुपालन विभाग की ओर से अब तक कोई पहल नहीं की गई है। बीमारी फैलने की आशंका के चलते पशुपालक भय और चिंता में हैं।
विज्ञापन


ज्ञापन में लंपी रोग की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने, बीमारी से प्रभावित एवं पशु गंवाने वाले पशुपालकों को उचित मुआवजा देने तथा पशुपालकों को लंपी रोग के लक्षण, बचाव एवं उपचार के संबंध में जागरूक करने की मांग की गई। ग्रामीणों ने सरकार और पशुपालन विभाग से गांव में पशुओं की जांच एवं आवश्यक उपचार की व्यवस्था कराने तथा बीमारी की रोकथाम के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की। इस मौके पर भूपेंद्र सिंह, डॉ.मुकेश, मीर सिंह वैद्य, प्रताप सिंह, प्रवीण, मनोज, हिमांशु, जयपाल, नरेश, संदीप, रविंद्र, नितिन, सुभाष शर्मा, गणेश, मदन सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नारनौल पशुपालन और डेयरी विभाग के उपनिदेशक डॉ. नसीब ने कहा कि लंपी से गोवंश की मौत की जानकारी नहीं है। वीरवार सुबह टीम को गांव में भेजा जाएगा। गोवंश के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे। जिन पशुओं में लंपी के लक्षण पाए जाएंगे उनके उपचार के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed