{"_id":"686d30945d284c6bbb05f59b","slug":"video-selection-of-5-players-from-volleyball-nursery-2025-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़: गांव मौखुता में संचालित वालीबॉल खेल नर्सरी से 5 खिलाड़ियों का हुआ वालीबॉल टीम में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़: गांव मौखुता में संचालित वालीबॉल खेल नर्सरी से 5 खिलाड़ियों का हुआ वालीबॉल टीम में चयन
गांव मौखुता से 5 वालीबॉल खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में हुआ है। गांव मौखुता में वालीबॉल के प्रशिक्षण के लिए निजी खेल नर्सरी संचालित है। जानकारी के अनुसार खेल नर्सरी में वालीबॉल का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 8 खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय ट्रायल में भाग लिया था। जिसमें से 5 खिलाड़ियों का चयन जिले की वालीबॉल टीम में किया गया है। वालीबॉल टीम राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में भाग लेने के लिए 10 जुलाई को पलवल के लिए रवाना होगी। चयनित खिलाड़ी खेल महाकुंभ में भाग लेने को लेकर उत्साहित है, साथ ही बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र व जिले का नाम रोशन करना चाहते हैं। कोच धर्मपाल सिंह ने बताया कि मौखुता में गत वर्षों से वालीबॉल के प्रशिक्षण के लिए खेल नर्सरी संचालित है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष भी खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया था और उम्मीद है कि खेल महाकुंभ में बेहतर प्रदर्शन कर जिले के लिए पदक जीतेंगे
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।