{"_id":"6a91538378db91aadc08270e","slug":"video-extension-of-rewari-phulera-special-passengers-at-15-stations-including-narnaul-and-ateli-to-benefit-2026-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी-फुलेरा स्पेशल का विस्तार, नारनौल-अटेली समेत 15 स्टेशनों के यात्रियों को मिलेगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी-फुलेरा स्पेशल का विस्तार, नारनौल-अटेली समेत 15 स्टेशनों के यात्रियों को मिलेगा फायदा
रक्षाबंधन पर घर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन का मदार जंक्शन तक विस्तार कर दिया है। अब यह ट्रेन रेवाड़ी-मदार जंक्शन-रेवाड़ी अनारक्षित स्पेशल के रूप में संचालित होगी। ट्रेन के विस्तार से नारनौल, अटेली, कुंड और आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को भी राजस्थान की ओर आने-जाने में सुविधा मिलेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09717 रेवाड़ी-मदार जंक्शन स्पेशल 29 से 31 अगस्त तक तीन ट्रिप और 4 से 7 सितंबर तक चार ट्रिप चलेगी। यह ट्रेन रेवाड़ी से सुबह 4:15 बजे रवाना होकर फुलेरा 9:20 बजे, नरैना 9:39 बजे और किशनगढ़ 10:14 बजे पहुंचेगी। इसके बाद सुबह 11 बजे मदार जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09718 मदार जंक्शन-रेवाड़ी स्पेशल मदार से सुबह 11:50 बजे रवाना होगी। ट्रेन किशनगढ़, नरैना और फुलेरा होते हुए शाम 5:30 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।
नारनौल-अटेली समेत इन स्टेशनों पर ठहराव:
स्पेशल ट्रेन का कुंड, अटेली, नारनौल, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीमकाथाना, कावंट, श्रीमाधोपुर, रींगस, रेनवाल, फुलेरा, नरैना और किशनगढ़ स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।
15 डिब्बों की होगी ट्रेन:
ट्रेन में 13 साधारण श्रेणी के डिब्बे और दो गार्ड डिब्बे, यानी कुल 15 डिब्बे होंगे। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि मार्ग के अन्य स्टेशनों पर ट्रेन के संचालन का समय और ठहराव पहले की तरह ही रहेगा। त्योहारी सीजन में ट्रेन के विस्तार से यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।