फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Due to lack of resolution on demands, employees increased agitation to 30

Mahendragarh-Narnaul News: मांगों पर समाधान नहीं होने से कर्मचारियों ने 30 तक आंदोलन बढ़ाया

Fri, 28 Aug 2026 01:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Due to lack of resolution on demands, employees increased agitation to 30
कनीना। नगरपालिका सफाई कर्मचारी संघ की काम छोड़ हड़ताल 22वें दिन भी जारी रही। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार की ओर से अभी तक उनकी मांगों का कोई ठोस समाधान नहीं किया गया है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बताया कि अब हड़ताल 27 से 30 अगस्त तक जारी रखने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया तो संगठन के स्तर पर आगे भी आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया जाएगा। हड़ताल की अध्यक्षता संघ के सचिव सुनील कुमार ने की।
विज्ञापन

कर्मचारियों की मुख्य मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, ठेका प्रथा खत्म करना, एचकेआरएन से जुड़ी समस्याओं का समाधान और समान काम के लिए समान वेतन लागू करना शामिल है। कर्मचारियों ने कहा कि वे लंबे समय से इन मांगों को लेकर सरकार के सामने अपनी बात रख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कोषाध्यक्ष अशोक कुमार, उपप्रधान योगेश कुमार, राकेश कुमार जमादार, नवीन कुमार, कर्मवीर, सुभाष, सोनू, शशिबाला, रतनलाल, राजेश, प्रदीप, पवन और संजय सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed