{"_id":"6a9176770a8d86d81605b8fe","slug":"video-no-water-in-narnauls-canals-rainfall-also-awaited-pearl-millet-crop-being-affected-2026-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल नहरों में पानी नहीं, बारिश का भी इंतजार, बाजरे की फसल हो रही प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल नहरों में पानी नहीं, बारिश का भी इंतजार, बाजरे की फसल हो रही प्रभावित
नारनौल।
निजामपुर क्षेत्र में बारिश की कमी और नहरों में पानी उपलब्ध नहीं होने के कारण किसान फसलों को बचाने के लिए परेशान नजर आ रहे हैं। क्षेत्र के अनेक किसान सिंचाई के लिए बारिश पर निर्भर हैं, लेकिन इस समय पर्याप्त बारिश नहीं होने से खेतों में खड़ी बाजरा व ग्वार की फसल पर संकट गहराता जा रहा है।
किसानों का कहना है कि पिछले कई दिनों से बारिश का इंतजार है, लेकिन बारिश नहीं होने के कारण खेतों में नमी लगातार कम होती जा रही है। वहीं नहरों में भी पानी उपलब्ध नहीं होने के चलते किसानों के पास फसल की सिंचाई का कोई पर्याप्त विकल्प नहीं बचा है।
किसान जगदीश, मुख्तार, लालचंद, मुकेश, राजकुमार और नरेंद्र ने बताया कि बाजरा ग्वार की फसल को इस समय पानी की बेहद जरूरत है। बारिश नहीं होने के कारण फसल खराब होने के कगार पर पहुंच गई है। अगर जल्द बारिश नहीं हुई या नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया तो किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।