{"_id":"6a913e42598e65ffa2096066","slug":"video-brahmins-in-narnaul-celebrated-their-festival-shravani-upakarma-2026-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में विप्रजनों ने मनाया अपना पर्व श्रावणी उपाकर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में विप्रजनों ने मनाया अपना पर्व श्रावणी उपाकर्म
श्री गौड़ ब्राह्मण सभा, नूनीवाल ब्राह्मण सभा एवं शारदा संस्कृत महाविद्यालय की ओर से शुक्रवार को नसीबपुर स्थित जेठूबाबा मंदिर पर विप्रजनों ने श्रावणी उपाकर्म श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ मनाया। कार्यक्रम में आचार्य देवदत्त शास्त्री के सान्निध्य में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए, जबकि आचार्य क्रांति निर्मल ने वेद मंत्रों के साथ संपूर्ण कार्यक्रम संपन्न कराया।
श्रावणी उपाकर्म के दौरान विप्रजनों ने पहले जेठूबाबा जलाश्य में खड़े होकर जलक्रिया की तथा मंत्रोच्चारण के साथ सभी नदियों का आह्वान कर ऋषि तर्पण एवं पितृ तर्पण किया। इसके बाद ब्राह्मणों ने मंदिर में सप्त ऋषियों का पूजन कर हवन-यज्ञ में आहुति दी। कार्यक्रम में 10 वर्ष से 80 वर्ष तक के बुजुर्गों ने भाग लिया। गौड़ ब्राह्मण सभा के सदस्यों सहित अनेक विप्रजनों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।