{"_id":"6ab6a8ffec556972ab065c9e","slug":"video-narnaul-led-by-dr-rajvati-yadav-the-mahila-congress-reached-chandigarh-and-registered-its-protest-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: डॉ. राजवती यादव के नेतृत्व में महिला कांग्रेस ने चंडीगढ़ पहुंचकर दर्ज कराया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: डॉ. राजवती यादव के नेतृत्व में महिला कांग्रेस ने चंडीगढ़ पहुंचकर दर्ज कराया विरोध
नारनौल। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर शुक्रवार को मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय का घेराव किया गया। महिला कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान डॉ. राजवती यादव के नेतृत्व में महेंद्रगढ़ से महिला कांग्रेस टीम भी पहुंची। प्रदर्शन में महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पर्ल चौधरी के नेतृत्व में प्रदेशभर से पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुईं। महेंद्रगढ़ की महिला कांग्रेस टीम ने भी इसमें भाग लिया। डॉ. राजवती यादव ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट सर्वोच्च है। चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर जनता का विश्वास कायम रहना जरूरी है। उन्होंने कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों का पारदर्शी जवाब मांगा। राहुल गांधी ने हाल ही में ''वोट चोरी'' को गंभीर मुद्दा बताते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।