{"_id":"6ab65aba7b6c44b778074330","slug":"video-nahan-saanvi-sharma-wins-best-athlete-title-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"नाहन: माजरा स्कूल की सानवी शर्मा ने जीता सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन: माजरा स्कूल की सानवी शर्मा ने जीता सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला माजरा की छात्राओं ने अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया है। छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एथलेटिक्स की ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम कर विद्यालय का नाम पूरे जिले में रोशन किया है। प्रधानाचार्य रितु भारद्वाज ने बताया कि प्रतियोगिता के विभिन्न ट्रैक इवेंट्स में विद्यालय की धावकों ने कई पदक जीते। 100 मीटर दौड़ में आरुषी ने प्रथम और अर्चना ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं 200 मीटर दौड़ में अर्चना ने बाजी मारते हुए पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि आरुषी दूसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर और 800 मीटर की दौड़ में सानवी ने अपनी रफ्तार का जलवा दिखाते हुए प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि रवीना दोनों इवेंट्स में दूसरे स्थान पर रहीं। इसके अलावा 1500 मीटर की लंबी दौड़ में रिया ने पहला और आरुषी ने तीसरा स्थान प्राप्त कर स्कूल की झोली में पदक डाले। विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए स्कूल की प्रतिभावान खिलाड़ी सानवी शर्मा को प्रतियोगिता की बेस्ट एथलीट चुना गया और उन्हें ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस ऐतिहासिक सफलता पर विद्यालय की प्रधानाचार्य रितू भारद्वाज, स्कूल स्टाफ और स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने शारीरिक शिक्षक नरेश कुमार और सभी विजेता छात्राओं को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यालय के प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह, विनीता कुमारी, कुशल मित्तल, बलवीर चौधरी, जसवंत सिंह, बाला देवी सहित स्टाफ के अन्य सभी सदस्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।