{"_id":"6ab654b2175fc7a9740cee0e","slug":"video-dr-vijay-memorial-school-dharampur-annual-prize-distribution-cultural-program-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
डॉ. विजय मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी बोर्डिंग स्कूल धर्मपुर में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि जमना सिंह ठाकुर ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पुरस्कार मिलने पर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
कार्यक्रम में एसडीएम धर्मपुर जोगिंद्र पटियाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समारोह की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुई। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
समारोह में विद्यार्थियों ने हिमाचली नाटी, पंजाबी नृत्य, नारी शक्ति, एकल नृत्य, फनी डांस, हिमाचली लोक नृत्य और गणेश वंदना की प्रस्तुति दी। इन प्रस्तुतियों ने समारोह में मौजूद दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और विद्यार्थियों को जमकर तालियां मिलीं।
हिमाचली नाटी में प्रतिज्ञा, तन्वी, निधि, श्रेया, आरवी, ईशानवी, गोपी, कनिका, तनिष्का, वंशिका, कात्यायनी, पूर्वी और सरस्वती ने भाग लिया।
वहीं, पंजाबी नृत्य में हर्षिता, कनिका, ईशानवी, शिवानी, मानवी, परिका, अदिति, कृतिका, सुनिधि और वंशिका ने प्रस्तुति दी।
पूर्वी शर्मा ने नारी शक्ति पर आधारित प्रभावशाली प्रस्तुति दी। वहीं तनिष्का ने एकल नृत्य से दर्शकों का मनोरंजन किया। कक्षा नौवीं के विद्यार्थियों की फनी डांस प्रस्तुति ने समारोह में हंसी और मनोरंजन का माहौल बना दिया।
इसके अलावा हिमाचली लोक नृत्य और गणेश वंदना की प्रस्तुति को भी दर्शकों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने वर्षभर विद्यालय में आयोजित शैक्षणिक, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों की जानकारी दी। साथ ही विद्यालय की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं पर भी प्रकाश डाला।
वार्षिक समारोह में विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ उनकी सांस्कृतिक प्रतिभा को भी मंच मिला। पुरस्कार वितरण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर धर्मपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार, व्यापार मंडल प्रधान राजकुमार सोनी, विवेकानंद शर्मा, एचसीएचआरडी चेयरमैन डीके शर्मा, साई इटरनल फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य राजकुमार कुमार वर्मा, एसएमएस अनिल कुमार, डीपीई विजय ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।