Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Veterinarians from the Animal Husbandry Department in Bhiwani appeal to people to keep certain points in mind while offering 'Go-gras' (a portion of food for cows) during the Shradh period.
{"_id":"6ab652f9033142cc340e88ad","slug":"video-veterinarians-from-the-animal-husbandry-department-in-bhiwani-appeal-to-people-to-keep-certain-points-in-mind-while-offering-go-gras-a-portion-of-food-for-cows-during-the-shradh-period-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सकों ने की अपील, श्राद्ध में गो-ग्रास देते समय इन बातों का रखें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सकों ने की अपील, श्राद्ध में गो-ग्रास देते समय इन बातों का रखें ध्यान
श्राद्ध पक्ष शुरू होने के साथ ही लोग पितरों की तृप्ति के लिए गो-ग्रास निकालकर गायों को भोजन कराते हैं। घरों में तैयार खीर, पूरी, हलवा और अन्य पकवान भी गायों को खिलाए जाते हैं। पशु चिकित्सकों ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि अत्यधिक मीठा, तला-भुना और भारी भोजन गायों को न खिलाएं, क्योंकि इससे उनका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
पशु चिकित्सक डॉ. विजय सनसनवाल ने बताया कि अधिक मात्रा में खीर, पूरी, हलवा या तली चीजें खाने से गाय के पाचन तंत्र पर असर पड़ता है। इससे पेट में गैस बनने के साथ रूमिनल एसिडोसिस जैसी गंभीर समस्या हो सकती है। हालत बिगड़ने पर सांस लेने में परेशानी, कमजोरी और खड़े होने में कठिनाई हो सकती है। गंभीर स्थिति में पशु की जान भी खतरे में पड़ सकती है।
उन्होंने बताया कि श्राद्ध के दिनों, विशेषकर अमावस्या के आसपास, ऐसी शिकायतें बढ़ जाती हैं। उन्होंने लोगों से गौशाला में आर्थिक सहयोग करने के साथ सूखा चारा, हरा चारा या उपयुक्त पशु आहार देने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।