फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Demand for HTET exemption for veteran teachers

Mahendragarh-Narnaul News: पुराने शिक्षकों को एचटेट से छूट की मांग

Sat, 26 Sep 2026 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Demand for HTET exemption for veteran teachers
फोटो संख्या:65- विधायक कंवर  सिंह यादव को ज्ञापन सौंपते ​शिक्षक- स्रोत- ​स्वयं
महेंद्रगढ़। 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों पर हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) पास करने की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक संगठनों ने सरकार से राहत की मांग की है। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ, राजकीय हिंदी अध्यापक संघ और हरियाणा मास्टर वर्ग एसोसिएशन के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने विधायक कंवर सिंह यादव के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान अनिल सिसोठिया और हिंदी अध्यापक संघ के जिला प्रधान राजेश शर्मा झाड़ली ने कहा कि इन शिक्षकों की नियुक्तियां उस समय लागू नियमों और निर्धारित योग्यताओं के आधार पर हुई थीं। उनका कहना है कि वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों पर बाद में नई योग्यता की शर्त लागू करना उचित नहीं है।
विज्ञापन

शिक्षक नेताओं ने आरटीई एक्ट 2009 का हवाला देते हुए कहा कि उस समय नियुक्त शिक्षकों पर एचटेट की शर्त लागू नहीं थी। 2017 में आरटीई एक्ट में संशोधन के बाद इस संबंध में प्रावधान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा मास्टर वर्ग एसोसिएशन के जिला प्रधान दीपक शर्मा ने सरकार से 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों को एचटेट की अनिवार्यता से मुक्त करने की मांग की। जिला संरक्षक अनिल लखेरा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने विधायक से मांग मुख्यमंत्री और संबंधित विभाग तक पहुंचाने का आग्रह किया। इस दौरान अनेक शिक्षक और पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed