{"_id":"6aba524133eb4adaa30e2558","slug":"video-narnaul-farmers-public-meeting-in-chandpura-ateli-call-to-attend-the-mahapanchayat-on-the-26th-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल। अटेली के चंदपुरा में किसानों की जनसभा, 26 की महापंचायत में पहुंचने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल। अटेली के चंदपुरा में किसानों की जनसभा, 26 की महापंचायत में पहुंचने का आह्वान
नारनौल। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन की ओर से सोमवार को गांव चंदपुरा में किसानों और भूमिहीन ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर जनसभा आयोजित की गई। सभा की शुरुआत शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
मुख्य वक्ता राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि किसानों को फसलों का उचित दाम नहीं मिल रहा, जबकि खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। ग्रामीण गरीबों को पर्याप्त रोजगार नहीं मिलने और महंगाई बढ़ने से उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। उन्होंने 26 अक्टूबर को रोहतक के नांदल भवन, बोहर में प्रस्तावित महापंचायत में किसानों, मजदूरों, युवाओं और महिलाओं से शामिल होने का आह्वान किया।
उन्होंने फसलों की C2+50 प्रतिशत लागत के आधार पर कानूनी एमएसपी, कर्जमाफी, रोजगार, फसल खराबे का मुआवजा और मनरेगा में 200 दिन काम की मांग उठाई। वक्ताओं ने भारत-अमेरिका प्रस्तावित व्यापार समझौते पर भी चिंता जताई। सभा में डॉ. व्रतपाल सिंह, सुबे सिंह, डॉ. राजेंद्र प्रसाद खरब सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।