{"_id":"6ab9ec967fa9d32554005ed5","slug":"video-speeding-car-overturns-multiple-times-in-field-20-year-old-woman-dies-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा में रफ्तार का कहर, खेत में दोड़ी कार कई बार पलटी, 20 वर्षीय युवती की मौत; दो दोस्त घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा में रफ्तार का कहर, खेत में दोड़ी कार कई बार पलटी, 20 वर्षीय युवती की मौत; दो दोस्त घायल
आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र में रविवार रात को भीषण हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार गांव मई के पास खेतों में जाकर कई पलटे खाने के बाद रुक सकी। कार में एक युवती और दो युवक सवार थे। इनमें से युवती की मौत हो गई। डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने बताया कि मृतका 20 वर्षीय राधा है। वह खंदौली क्षेत्र की रहने वाली थी। घटना की जानकारी पर परिजन पहुंच गए। वहीं घायलों में बल्केश्वर के रहने वाले विनायक और प्रखर शामिल हैं। दोनों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। तीनों आपस में दोस्त हैं। रात में मिलने के लिए युवक आए थे। तभी गाड़ी चलाते समय हादसा हो गया। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। परिजन की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।