फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Congress members took to the streets against the Election Commission and burned an effigy of the Chief Election Commissioner.

Mahendragarh-Narnaul News: चुनाव आयोग के खिलाफ सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला

Tue, 29 Sep 2026 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Congress members took to the streets against the Election Commission and burned an effigy of the Chief Election Commissioner.
फोटो 6महावीर चौक पर प्रदर्शन करते कांग्रेसी कार्यकर्ता।संवाद
नारनौल। जिला कांग्रेस कमेटी महेंद्रगढ़ ने सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ रोष मार्च निकाला। यह प्रदर्शन जिला कांग्रेस कार्यालय से महावीर चौक तक आयोजित किया गया। प्रदर्शन के बाद महावीर चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया गया।
विज्ञापन

रोष मार्च का नेतृत्व हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने किया। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि ईवीएम और मतदाता सूची से जुड़े मामलों को लेकर कांग्रेस लगातार सवाल उठा रही है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं की संख्या में अचानक बढ़ोतरी और बाद में कमी को लेकर भी सवाल खड़े हुए हैं जिनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि चुनाव आयोग निष्पक्ष भूमिका नहीं निभाएगा तो लोकतंत्र कमजोर होगा, जिसका असर संविधान पर पड़ेगा। कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर देशभर में आंदोलन कर रही है और पारदर्शिता सुनिश्चित होने तक संघर्ष जारी रहेगा। विधायक मंजू चौधरी ने कहा कि आज हर वर्ग परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक कृष्ण राव ने कहा कि किसान और मजदूर के हक की आवाज दबाने के लिए वोटों की चोरी की जा रही है। जिला अध्यक्ष सत्यवीर यादव ने इस प्रदर्शन को केंद्र सरकार की तानाशाही के खिलाफ बताया और कहा कि चुनाव आयोग ने निष्पक्ष रवैया नहीं अपनाया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
डॉ. राजवती ने कहा कि लोकतंत्र में जनता के वोट का सम्मान और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था सर्वोपरि है। उन्होंने मांग की कि चुनाव आयोग हर सवाल का जवाब दे और वोट की पारदर्शिता सुनिश्चित करे।

इस मौके पर अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष तोताराम कोहली, पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पाराशर, किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजन सिंह, सभी ब्लॉक अध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी सदस्य अरुण राव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed