फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Bulldozers rolled into Chandigarh's Ramdarbar; 40 shanties and 15 houses were demolished.

चंडीगढ़ के रामदरबार में चला बुलडोजर, 40 झुग्गियां और 15 मकान ध्वस्त

Mon, 28 Sep 2026 11:44 AM IST
Nivedita Nivedita
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:44 AM IST
Bulldozers rolled into Chandigarh's Ramdarbar; 40 shanties and 15 houses were demolished.
सरकारी जमीन पर अतिक्रमण और नशे-अपराध से जुड़ी गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन और पुलिस ने रविवार को रामदरबार फेज-1 और फेज-2 की कच्ची कॉलोनी में बड़ी कार्रवाई की। करीब 35 साल पुरानी इस कॉलोनी में जेसीबी से 40 झुग्गियां और 15 मकान ध्वस्त किए गए। पुलिस की ओर से प्रशासन को सौंपी गई सूची में शामिल आपराधिक मामलों के आरोपियों से जुड़े 13 मकान भी कार्रवाई के दायरे में आए। इनमें एनडीपीएस एक्ट, हत्या, हत्या के प्रयास, स्नैचिंग समेत अन्य मामलों के आरोपी बताए गए हैं। प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि कच्ची कॉलोनी में बने ये मकान और झुग्गियां सरकारी जमीन पर थीं। सरकारी जमीन खाली कराने के लिए जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश पर अभियान चलाया गया। कार्रवाई शुरू होने से पहले बिजली और पानी के कनेक्शन काट दिए गए। प्रशासन की टीम सुबह करीब सात बजे मौके पर पहुंच गई थी। अभियान से एक दिन पहले लोगों को नोटिस दिए जाने की बात भी अधिकारी ने कही। पुलिस ने दी थी आरोपियों की सूची कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों और नशे के कारोबार से जुड़े लोगों की विशेष सूची प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपी थी। अधिकारियों के अनुसार, सूची में शामिल जिन लोगों के मकान अतिक्रमण हटाने के दायरे में आए, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक ध्वस्त 15 मकानों में 13 मकान आपराधिक मामलों में आरोपियों से जुड़े थे। इनमें एनडीपीएस एक्ट के आरोपी वंश मडिवाल, दीपक उर्फ डिस्कवरी और सूरज उर्फ गंजा के मकान भी शामिल बताए गए हैं। इनके खिलाफ नशे से संबंधित मामले दर्ज हैं। रास्ता बैरिकेड कर भारी पुलिस बल तैनात कार्रवाई के दौरान कच्ची कॉलोनी की ओर जाने वाला रास्ता बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया गया था। किसी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और महिला कांस्टेबल तैनात रहीं। नगर निगम, चंडीगढ़ और एस्टेट ऑफिस की प्रवर्तन टीमों के साथ श्रमिक, जेसीबी और अन्य मशीनरी मौके पर लगाई गई। उपमंडल मजिस्ट्रेट और कार्यकारी मजिस्ट्रेट अभियान की निगरानी करते रहे। आपात स्थिति के लिए दमकल वाहन, चिकित्सा दल और दो एंबुलेंस भी तैनात रहीं। सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों ने भी प्रशासन और प्रवर्तन टीम की मदद की। पूरी कार्रवाई की आधिकारिक रिकॉर्ड के लिए वीडियोग्राफी कराई गई। लोग बोले- सामान निकालने का मौका नहीं मिला कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया। संजय ने आरोप लगाया कि टीम सुबह अचानक पहुंची और मकान गिराने शुरू कर दिए। उनका कहना था कि उन्हें सामान बाहर निकालने का पर्याप्त मौका नहीं मिला। उन्होंने बताया कि गीजर, पंखा और घर का अन्य सामान मलबे में दबकर खराब हो गया। भारत ने भी मकान गिराने से पहले पर्याप्त नोटिस और समय दिए जाने की मांग की। सनी ने आरोप लगाया कि उनके साथ नाजायज हुआ। कार्रवाई के दौरान कई लोग अपने मकानों को गिरते देखकर रो पड़े। संजय ने बताया कि उन्होंने दो बार टीम से सामान निकालने की अनुमति मांगी, लेकिन उन्हें पीछे कर दिया गया। बाद में प्रभावित लोग अपने टूटे मकानों के सामने चारपाई डालकर बैठ गए। अधिकारियों ने क्या कहा- जिला मजिस्ट्रेट निशांत कुमार यादव ने कहा कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकारी भूमि पर अनधिकृत कब्जों और अवैध निर्माण के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई जारी रहेगी। एसडीपीओ साउथ गुरजीत कौर ने बताया कि रामदरबार में जिस कॉलोनी को हटाया गया, वहां आपराधिक प्रवृत्ति के 13 लोगों की सूची प्रशासन को दी गई थी। इसमें एनडीपीएस, हत्या, हत्या के प्रयास, स्नैचिंग और अन्य आपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों के नाम शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: श्री सोटे वाले बाबा हनुमान मंदिर महोत्सव में धनुष भंग लीला का आयोजन

28 Sep 2026

कानपुर: भजनों की प्रस्तुतियों ने बिखेरी भक्ति की छटा, श्री श्याम महोत्सव में परिवार समेत आए श्रद्धालु

28 Sep 2026

कानपुर: पांडु नदी का जलस्तर बढ़ा, जलभराव के बीच लोग आने-जाने को मजबूर

27 Sep 2026

कानपुर: जलभराव से जूझ रहे लोग, एक व्यक्ति ने तालाब में सिंघाड़ा तोड़ने वाली नाव को बना लिया आने-जाने का साधन

27 Sep 2026

Meerut: नारी शक्ति के योगदान पर होगा एबीवीपी का युवती सम्मेलन, युवतियों को मिलेगा खुला मंच

27 Sep 2026
विज्ञापन

Meerut: गणपति बप्पा की भव्य झांकी निकाली, कलाकारों ने किया नृत्य

27 Sep 2026

VIDEO: आगरा के पिनाहट में भरभराकर गिरी छत, तीन बच्चों समेत 14 घायल

27 Sep 2026
विज्ञापन

दमोह: मडियादो में ग्रामीण बैंक के अंदर लगी आग, धुएं से मचा हड़कंप; इन्वर्टर और चार बैटरियां जलकर खाक

27 Sep 2026

फरीदाबाद में खेलते समय ढाई साल की नेहा बोरवेल में गिरी, माता-पिता का बुरा हाल

27 Sep 2026

हरदा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्मी ने जहर खाकर दी जान, साथी कर्मचारियों पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

27 Sep 2026

कानपुर: एयरफोर्स गेट के पास ट्रांसफार्मर की जाली टूटी, खुला पड़ा ट्रांसफार्मर दे रहा हादसे को दावत

27 Sep 2026

बुलंदशहर में शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा, छत गिरने से कई लोग घायल; हायर सेंटर रेफर

27 Sep 2026

कानपुर: महिला की मौत में ससुरालियों पर रिपोर्ट, पति गिरफ्तार

27 Sep 2026

कानपुर: बीच सड़क पर बैठे अन्ना मवेशी, हादसे का खतरा

27 Sep 2026

कानपुर: रोडवेज बस में अंदर टपका पानी तो चालक ने लगाया छाता

27 Sep 2026

नर्मदापुरम: डोलरिया में 108 खराब, दूसरी एंबुलेंस के इंतजार में तड़पती रही 80 साल की महिला

27 Sep 2026

फतेहाबाद में भूना मोड़ पर हादसा, तीन बेटियों के पिता की मौत, स्कूटी सवार घायल

27 Sep 2026

आगरा: रोडवेज बस की टक्कर से शरीर दो टुकड़े में बंटा

27 Sep 2026

लक्सर-रुड़की मार्ग पर कार और ई-रिक्शा की टक्कर, तीन की मौत

27 Sep 2026

Meerut: 'गणपति बप्पा, अगले बरस तुम जल्दी आना' के जयघोष के बीच प्रतिमा किया विसर्जन

27 Sep 2026

Meerut: दस दिन की पूजा के बाद नम आंखों से दी गणपति बप्पा को विदाई

27 Sep 2026

Meerut: कोशिश सामाजिक संगठन ने आवारा कुत्तों से बढ़ती घटनाओं पर जताई चिंता

27 Sep 2026

कानपुर: डॉ. दिनेश बने आईएमए के वित्त सचिव, चुनाव में डॉ. क्षमा शुक्ला को नौ वोटों से हराया

27 Sep 2026

कानपुर: पितृ पक्ष पर कलश यात्रा निकाली, बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं

27 Sep 2026

गुरुग्राम में शिवसेना ने मनाई शहीद भगत सिंह की जयंती

27 Sep 2026

द्वारका एक्सप्रेस-वे पर थार गाड़ी ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर

27 Sep 2026

गुरुग्राम में दसवीं जिला रोल बॉल चैंपियनशिप में आरकेएसए और केएसए बने विजेता

27 Sep 2026

नोएडा के सबसे पुराने सेक्टर 12 में पानी से लेकर पार्क और पार्किंग सब बदहाल

27 Sep 2026

फर्रुखनगर में छेड़छाड़ के आरोपी सोहन सिंह का सामाजिक बहिष्कार, गिरफ्तारी की मांग

27 Sep 2026

नूंह में अभय चौटाला की हुंकार, भाजपा की विदाई, कांग्रेस की भी नो एंट्री

27 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed