{"_id":"6abac4d8d1a68e500f07fb4c","slug":"public-meeting-in-chandpura-regarding-the-problems-of-farmers-narnol-news-c-196-1-nnl1004-145944-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: किसानों की समस्याओं को लेकर चंदपुरा में जनसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: किसानों की समस्याओं को लेकर चंदपुरा में जनसभा
विज्ञापन
फोटो 1 चंदपुरा गांव में अपनी मांगों को लेकर बैठक करते ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के सदस्
अटेली। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन (एआईकेकेएमएस) ने सोमवार को चंदपुरा गांव में किसानों और भूमिहीन ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर जनसभा की। सभा की शुरुआत शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि देकर हुई। इस दौरान 26 अक्तूबर को रोहतक में होने वाली प्रदेश स्तरीय महापंचायत में शामिल होने का आह्वान किया गया।
मुख्य वक्ता राजेंद्र सिंह ने भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि संगठन के अनुसार ऐसे समझौतों से दुग्ध, फल और अनाज उत्पादक किसानों पर असर पड़ सकता है।
उन्होंने कृषि संकट से निपटने और किसानों को राहत देने की मांग की। साथ ही स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के आधार पर सी2+50 प्रतिशत लागत पर सभी फसलों के लिए कानूनी गारंटी वाला न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू करने की मांग रखी।
विज्ञापन
वक्ताओं ने बताया कि रोहतक की महापंचायत में किसानों और मजदूरों को कर्ज से राहत देने के लिए कानून बनाने, मुक्त व्यापार समझौतों को रद्द करने और चार लेबर कोड वापस लेने की मांग उठाई जाएगी।
संगठन ने सभी मजदूरों के लिए 31 हजार रुपये मासिक न्यूनतम वेतन, मनरेगा में सालाना 200 दिन काम और 700 रुपये दैनिक मजदूरी की मांग भी रखी।
सभा में हरियाणा में खाली सरकारी पदों और युवाओं की बेरोजगारी का मुद्दा भी उठाया गया। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद, गजराज, बिरेंद्र सिंह, लेखराम, रामेश्वर, श्रद्धानंद, ओमपाल, अशोक सहित कई लोग मौजूद रहे।