{"_id":"6ab9fb71c22f2ab26c0acdae","slug":"video-bjps-drug-free-punjab-yatra-reaches-guruharsahai-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुहरसहाय पहुंची भाजपा की नशा मुक्त पंजाब यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के गुरुहरसहाय में आयोजित रैली में राज्यसभा सदस्य सतनाम सिंह संधू ने कहा कि नशे की समस्या भाषणों और दावों से नहीं, बल्कि तस्करों, सप्लायरों और पूरे सप्लाई नेटवर्क की जड़ों पर वार करके खत्म की जा सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘आप’ सरकार के दावों के बावजूद नशा पंजाब के परिवारों के लिए गंभीर चिंता बना हुआ है। उन्होंने पुलिस को राजनीतिक दखल से मुक्त कर नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
पंजाबी गायिका सतिंदर सत्ती ने कहा कि पंजाब की होਂद, संस्कृति और पंजाबियत बचाने के लिए सबसे पहले युवाओं को बचाना होगा। उन्होंने नशे से प्रभावित युवाओं को इलाज और सहारे की जरूरत बताई।
भाजपा नेता रविकरण सिंह काहलों ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। पूर्व मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने कहा कि यदि पंजाब की जवानी नहीं बचेगी तो खेती भी नहीं बचेगी। उन्होंने अपने कार्यकाल में गुरुहरसहाय में हुए विकास कार्यों का जिक्र किया और मौजूदा सरकार पर विकास कार्यों में कमी का आरोप लगाया। जिला प्रभारी विजय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब के लिए लोगों से एकजुट होने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।