{"_id":"69f75c41e50b186e67056c5c","slug":"video-man-dies-under-suspicious-circumstances-2026-05-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, पत्नी व एक व्यक्ति पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, पत्नी व एक व्यक्ति पर केस दर्ज
नांगल चौधरी थाना क्षेत्र के गांव आसरावास निवासी धर्मपाल की संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार सुबह मौत हो गई। इसको लेकर मृतक के भाई ने उसकी पत्नी व एक नामजद व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है।
पुलिस को दी शिकायत में महेंद्र ने बताया कि रविवार सुबह करीब 9 बजे उसे उसकी पत्नी ने फोन कर सूचना दी कि उसके भाई की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही वह घर पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से भाई को सीएचसी नांगल चौधरी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नांगल चौधरी के गांव आसरावास के मामले में पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर मृतक की पत्नी और एक अज्ञात के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।