{"_id":"6a947755306f43fce9019979","slug":"opposition-to-handing-over-the-power-sector-to-private-hands-intensifies-narnol-news-c-203-1-mgh1004-129566-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बिजली व्यवस्था निजी हाथों में देने का विरोध तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बिजली व्यवस्था निजी हाथों में देने का विरोध तेज
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर बिजली कर्मचारियों ने रविवार को विधायक कंवर सिंह यादव को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने गुरुग्राम और नूंह में निजी कंपनी को समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस देने के प्रस्ताव का विरोध किया।
उन्होंने इसे कर्मचारी, उपभोक्ता और जनहित के खिलाफ बताया। कर्मचारियों ने विधायक से मांग की कि वे मानसून सत्र में यह मुद्दा जोर-शोर से उठाएं और प्रस्ताव रद्द कराने के लिए सरकार पर दबाव बनाएं
अनिल यादव ने कहा कि निजी कंपनियां ज्यादा कमाई वाले औद्योगिक और व्यावसायिक क्षेत्रों पर ध्यान देंगी। इससे सरकारी बिजली निगमों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। इसका असर गांवों, किसानों और घरेलू उपभोक्ताओं पर पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि बिजली वितरण व्यवस्था को निजी हाथों में देने का विरोध जारी रहेगा। इस दौरान कई बिजली कर्मचारी मौजूद रहे।