फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Rising wheat prices heat up kitchen costs; flour also gets costlier.

Mahendragarh-Narnaul News: गेहूं के दाम ने बढ़ाई रसोई की गर्मी आटा भी महंगा

Sun, 30 Aug 2026 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Rising wheat prices heat up kitchen costs; flour also gets costlier.
महेंद्रगढ़। खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों के बीच अब गेहूं के दाम भी तेजी से बढ़ने लगे हैं। गेहूं महंगा होने का सीधा असर आम परिवारों के रसोई बजट पर पड़ रहा है। मंडी में कुछ समय पहले गेहूं करीब 2600 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा था, लेकिन अब इसका भाव बढ़कर 3000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है। हालांकि, गेहूं की किस्म और गुणवत्ता के अनुसार कीमतों में अंतर बना हुआ है।
विज्ञापन

दुकानदार राजेंद्र ने बताया कि मंडी में गेहूं के भाव लगातार बदल रहे हैं। अच्छी गुणवत्ता वाले गेहूं की मांग ज्यादा होने के कारण उसके दाम भी अधिक हैं।
विज्ञापन

गेहूं महंगा होने के बाद अब आटे की कीमतों पर भी असर पड़ा है। अलग-अलग किस्म और गुणवत्ता के आटे के रेट में करीब 20 से 50 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।
दुकानदारों का कहना है कि उन्हें मंडी से गेहूं पहले के मुकाबले महंगे दाम पर मिल रहा है। ऐसे में आटे के दाम बढ़ाना उनकी मजबूरी बन गई है। इसका सीधा असर ग्राहकों की जेब पर पड़ रहा है। रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली खाद्य सामग्री महंगी होने से सबसे ज्यादा परेशानी मध्यम वर्गीय परिवारों को हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं अनिता, हेमलता और तरुणा ने बताया कि पहले से ही तेल, दाल और अन्य जरूरी सामान महंगे हैं। अब गेहूं और आटे के दाम बढ़ने से महीने का बजट और बिगड़ जाएगा।

सीमित आय में घर चलाने के लिए अब दूसरे सामान की खरीदारी में कटौती करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि रोज इस्तेमाल की चीजों की कीमत बढ़ने से छोटी-छोटी बचत करना भी मुश्किल होता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed