फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Employees rally against private power company's license.

Mahendragarh-Narnaul News: निजी बिजली कंपनी के लाइसेंस पर कर्मचारी लामबंद

Mon, 31 Aug 2026 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Employees rally against private power company's license.
नारनौल। बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने गुरुग्राम और नूंह जिलों में निजी कंपनी को समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस देने के प्रस्ताव का विरोध किया है। मोर्चे के पदाधिकारियों ने विधायक ओमप्रकाश यादव को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि मानसून सत्र में यह मामला विधानसभा में उठाया जाए।
विज्ञापन

एचएसईबी के सह सचिव सुभाष रोहिल्ला और एएचपीसी के सर्किल सचिव किरोड़ीमल सैनी ने कहा कि इलेवन पावर प्राइवेट लिमिटेड को समानांतर वितरण लाइसेंस देने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि कंपनी करीब एक साल पुरानी है और उसके पास बिजली वितरण का अनुभव नहीं है। कंपनी ने करीब 4717 करोड़ रुपये के निवेश का दावा किया है, जबकि उसकी चुकता पूंजी केवल एक करोड़ रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

मोर्चे का कहना है कि निजी कंपनी मुख्य रूप से मुनाफे वाले औद्योगिक और व्यावसायिक उपभोक्ताओं को बिजली दे सकती है। इससे डीएचबीवीएन पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा और इसका असर ग्रामीण, कृषि और घरेलू उपभोक्ताओं पर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने समानांतर लाइसेंस रद्द करने, विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट सार्वजनिक करने और सभी हितधारकों को अपनी बात रखने का मौका देने की मांग की। इस दौरान सत्य प्रकाश, बीरेंद्र, राकेश यादव, सुरेंद्र यादव, चंद्रजीत यादव, देशराज और बलवान सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed