{"_id":"6a87f0f086a89841640c96ae","slug":"video-in-narnaul-illegal-mining-mafias-drove-a-jcb-over-a-forest-guards-motorcycle-he-narrowly-escaped-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में अवैध खनन माफियाओं ने फॉरेस्ट गार्ड की बाइक पर चढ़ाई जेसीबी, बाल-बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में अवैध खनन माफियाओं ने फॉरेस्ट गार्ड की बाइक पर चढ़ाई जेसीबी, बाल-बाल बचा
नांगल चौधरी के बायल पहाड़ी क्षेत्र में शुक्रवार को अवैध खनन माफिया के दुस्साहस का मामला सामने आया। अवैध खनन की जांच करने पहुंची वन विभाग की टीम को देखकर खनन में लगे लोगों ने कथित तौर पर फॉरेस्ट गार्ड की मोटरसाइकिल पर जेसीबी चढ़ा दी। जेसीबी के नीचे बाइक पूरी तरह दब गई। गनीमत रही कि फॉरेस्ट गार्ड समय रहते वहां से हट गया और बाल-बाल बच गया।
घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। वन राजिक अधिकारी रजनीश कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली और जांच शुरू कर दी। घटना ने वन विभाग की टीम की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
बताया जा रहा है कि बायल पहाड़ी क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग की टीम पर इससे पहले भी खनन माफिया हमला कर चुके हैं। लगातार सामने आ रही घटनाओं के बावजूद अवैध खनन करने वालों के हौसले बुलंद हैं। वन विभाग की टीम पर जेसीबी चढ़ाकर बाइक को कुचलने की घटना को लेकर क्षेत्र में भी रोष है।
वन राजिक अधिकारी रजनीश कुमार ने बताया कि उन्हें वन विभाग की टीम पर हमला करने की सूचना मिली थी जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे। इस दौरान जेसीबी के नीचे फॉरेस्ट गार्ड की बाइक दबी हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।