{"_id":"6ab54423e309cb04c505decc","slug":"video-bank-employees-protest-in-narnaul-over-5-day-banking-and-other-demands-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में बैंक कर्मचारियों का 5-डे बैंकिंग और मांगों को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में बैंक कर्मचारियों का 5-डे बैंकिंग और मांगों को लेकर प्रदर्शन
नारनौल। बैंक कर्मचारियों ने वीरवार को रेवाड़ी रोड स्थित एसबीआई शाखा में 5-डे बैंकिंग और अन्य लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसमें एसबीआई, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ इंडिया सहित अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों को उठाया। उन्होंने ग्राहकों को भी बैंक कर्मचारियों के मुद्दों और 5-डे बैंकिंग की मांग के बारे में जानकारी दी। एसबीआई के क्षेत्रीय सचिव विपिन चौधरी, यूनियन बैंक एसोसिएशन के अध्यक्ष भवानी यादव और हितेश यादव ने कर्मचारियों से एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। बैंक ऑफ इंडिया के करमवीर दायमा, मनजीत कुमार, जलेश कुमार, सोमवीर और संदीप शर्मा ने भी प्रदर्शन को संबोधित किया। एसबीआई के मुख्य प्रबंधक नवल सिंह, हरजीत सिंह और देवेंद्र सिंह ने बैंकिंग कर्मचारियों की एकता पर जोर दिया।
बैंक कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में सप्ताह में दो दिन साप्ताहिक अवकाश के साथ 5-डे बैंकिंग लागू करना शामिल है। वे कार्य-जीवन संतुलन सुनिश्चित करने, बढ़ते कार्यभार को कम करने और बैंकिंग क्षेत्र में पर्याप्त मानवशक्ति उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं। वक्ताओं ने सभी बैंक कर्मचारियों से 28, 29 और 30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 5-डे बैंकिंग केवल कर्मचारियों की सुविधा नहीं, बल्कि बेहतर कार्य-जीवन संतुलन और आधुनिक बैंकिंग व्यवस्था की आवश्यकता है। यह भी स्पष्ट किया गया कि 27 सितंबर, रविवार को बैंक खुले रहेंगे, क्योंकि उस दिन कार्यदिवस निर्धारित है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।