{"_id":"6ab576f802000d958903a64e","slug":"district-players-will-show-their-strength-in-the-state-karate-championship-will-leave-today-narnol-news-c-196-1-nnl1010-145777-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: स्टेट कराटे चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे जिले के खिलाड़ी, आज होंगे रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: स्टेट कराटे चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे जिले के खिलाड़ी, आज होंगे रवाना
विज्ञापन
नारनौल। 25वीं हरियाणा स्टेट कराटे चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन 26 से 28 सितंबर तक कुरुक्षेत्र में किया जा रहा है। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले से करीब 25 खिलाड़ी हिस्सा लेने जा रहे हैं। प्रतियोगिता को लेकर जिले के कराटे खिलाड़ियों में खासा उत्साह है। खिलाड़ी पिछले कई दिनों से कड़ी मेहनत के साथ प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं।
जिले की टीम में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी शामिल हैं। अंडर-14 आयु वर्ग में दुष्यंत सांगवान, ईशांत, जतिन, हर्ष और मयंक प्रतियोगिता में भाग लेंगे। वहीं अंडर-16 वर्ग में मॉन्टी, मोहित, पुरु सैनी और लक्ष्य सैनी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। अंडर-18 वर्ग में मोहित महेंद्रगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।
जिला टीम के अन्य खिलाड़ियों का चयन एवं सूची को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। सभी खिलाड़ी नियमित अभ्यास, फिटनेस और तकनीकी प्रशिक्षण के माध्यम से अपनी तैयारी को मजबूत कर रहे हैं।
विज्ञापन
कोच गौतम शर्मा व सचिन इंदौरा ने बताया कि खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के लिए विशेष तैयारी की है। खिलाड़ियों का लक्ष्य राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिले के लिए पदक हासिल करना है।
उन्होंने बताया कि टीम शुक्रवार को कुरुक्षेत्र के लिए रवाना होगी। खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों में प्रतियोगिता को लेकर उत्साह का माहौल है। जिला कराटे संघ ने सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।