{"_id":"6ab5784facc298851408ec3e","slug":"sandeep-will-take-command-of-the-bar-for-the-second-time-today-narnol-news-c-203-1-mgh1004-130403-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: संदीप आज दूसरी बार संभालेंगे बार की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: संदीप आज दूसरी बार संभालेंगे बार की कमान
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 25 सितंबर को दोपहर 12:15 बजे बार परिसर में आयोजित होगा। समारोह में जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. रितु वाईके बहल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कार्यक्रम को लेकर बार परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
बार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी विनोद तंवर और सह चुनाव अधिकारी आलोक खैरवाल ने बताया कि समारोह में न्यायिक अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में अधिवक्ता भी मौजूद रहेंगे। चुनाव अधिकारी नवनिर्वाचित प्रधान सहित पूरी कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
चुनाव में प्रधान पद पर संदीप निर्वाचित हुए हैं। वह लगातार दूसरी बार बार एसोसिएशन के प्रधान पद की शपथ लेंगे। उनके दोबारा चुने जाने से समर्थक अधिवक्ताओं में उत्साह है।
विज्ञापन
कार्यकारिणी में प्रधान, उपप्रधान, महिला उपप्रधान, सचिव, महिला सहसचिव और कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हैं। शपथ ग्रहण के दौरान नई टीम को अधिवक्ताओं के हित में काम करने और बार की गरिमा बनाए रखने का संकल्प दिलाया जाएगा। सभी पदाधिकारी इसके बाद औपचारिक रूप से अपनी जिम्मेदारियां संभालेंगे।