{"_id":"6728d5639fc741ed330b6e1e","slug":"video-ot-technician-returning-from-rituals-dies-after-car-hits-tree-in-kurukshetra","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कुरुक्षेत्र में पेड़ से कार टकराने पर रस्म क्रिया से लौट रहे ओटी टेक्नीशियन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कुरुक्षेत्र में पेड़ से कार टकराने पर रस्म क्रिया से लौट रहे ओटी टेक्नीशियन की मौत
कुरुक्षेत्र में नानी की रस्म क्रिया से लौट रहे कुरुक्षेत्र के निजी अस्पताल के ओटी (ऑपरेशन थियेटर) टेक्नीशियन की कार भौर सैयदां गांव के निकट पेड़ से टकरा गई। इस भीषण हादसे में टेक्नीशियन सुनील कुमार (30) निवासी रावगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में उसकी चाची, भाभी और दो चचेरे भाई भी बुरी तरह से जख्मी हो गए। परिजनों के मुताबिक सोमवार को कलायत जिला कैथल में सुनील कुमार की चाची ऊषा रानी की मां की रस्म क्रिया थी। नानी की रस्म क्रिया में शामिल होने के लिए सुनील कुमार अपनी चाची ऊषा रानी (45), भाभी रीमा (30) दो चचेरे भाई मनोज कुमार व अनिल कुमार के साथ अपनी कार में कलायत गया था। परिवार रस्म क्रिया के बाद पिहोवा-कुरुक्षेत्र के रास्ते अपने गांव की तरफ आ रहा था। भौर सैयदां गांव के निकट पहुंचे तो अचानक उनकी कार बेकाबू हो गई और सड़क से नीचे खदान में एक पेड़ से टकरा गई। कार चालक साइड से पेड़ के साथ टकराई, जिसमें कार चला रहे सुनील कुमार की मौत हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।