{"_id":"672877205c6577db3b0c0c97","slug":"video-man-returning-after-giving-his-sisters-gift-died-after-a-tempo-overturned-in-baghpat","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बागपत में टेम्पो पलटने से बहन की कोथली देकर लौट रहे युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बागपत में टेम्पो पलटने से बहन की कोथली देकर लौट रहे युवक की मौत
बागपत में भैयादूज पर्व के अवसर पर दाहा गांव में अपनी बहन के घर कोथली देकर लौट रहे युवक की टैम्पो पलटने से मौत हो गई। जबकि टैम्पो में बैठी कई सवारी घायल हो गई। हादसे के बाद चालक टैम्पो छोड़कर भाग गया।
खेड़ा हटाना गांव में रहने वाले अंग्रेज ने बताया कि उसका बेटा सोनू रविवार को दाहा गांव में अपनी बहन के यहां कोथली देने गया था। वहां से वापस लौटते समय टैम्पो में बैठकर वापस लौटने लगा। आरोप लगाया कि खामपुर गांव के समीप चालक की लापरवाही से सवारियों से भरा टैम्पो पलट गया। टैम्पो के नीचे दबने से सोनू की मोके पर ही मौत हो गई। जबकि आठ सवारियां घायल हो गई। हादसे के बाद चालक टैम्पो छोड़कर भाग गया। राहगीरों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया। वहां पहुंचे पुलिसकर्मियों नर शव और टैम्पो को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।