{"_id":"67c71c364f75a7960c0d9e09","slug":"video-kava-ka-tama-na-bnarasa-hatha-vava-ka-tama-ka-69-32-ka-atara-sa-haraya","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कुवि की टीम ने बनारस हिंदू विवि की टीम को 69-32 के अंतर से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कुवि की टीम ने बनारस हिंदू विवि की टीम को 69-32 के अंतर से हराया
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी महिला चैंपियनशिप का आयोजन किया गया, जिसमें 16 महिला टीमें प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। ये सभी मुकाबले इंडोर कोर्ट में खेले जा रहे हैं, जोकि आठ मार्च तक चलेंगे। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।खेल निदेशक प्रो. दिनेश राणा ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की टीम को 69-32 के अंतर से हराया और गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर की टीम ने श्री रामास्वामी मेमोरियल विश्वविद्यालय की टीम को 91-76 के अंतर से शिकस्त दी। वहीं लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा विश्वविद्यालय ग्वालियर की टीम ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की टीम को 73- 66 के अंतर से हराया। जबकि डीएवी इंदौर विश्वविद्यालय की टीम ने कोलकाता विश्वविद्यालय को 42-41 के अंतर से हराया और क्राइस्ट विश्वविद्यालय बेंगलुरू की टीम ने महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर की टीम को 72-53 के अंतर से शिकस्त दी और इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट ग्वालियर की टीम ने कालीकट यूनिवर्सिटी की टीम को 74-43 के अंतर से मात दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।