{"_id":"67c6c9b910d43cfcd206c11c","slug":"video-fir-lodged-against-accused-for-harsh-firing-in-shahjahanpur","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शाहजहांपुर में तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग... आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शाहजहांपुर में तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग... आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट
शाहजहांपुर के निगोही क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात तिलक समारोह में युवक ने असलाह से फायरिंग की। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक डांस करता दिख रहा है। उसके हाथ में असलाह है, जिससे वह ताबड़तोड़ फायरिंग करता दिख रहा है। उसके आसपास कई बच्चे भी खड़े नजर आ रहे हैं। बताया गया है कि फायरिंग करने वाला युवक नशे में था। ऐसे में बच्चों को भी खतरा हो सकता था।
हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद निगोही पुलिस ने संज्ञान लिया। आरोपी युवक के खिलाफ दरोगा वेदपाल सिंह पुंडीर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर विजय प्रताप सिंह ने बताया कि हर्ष फायरिंग का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के बारे में पता किया जा रहा है। साक्ष्यों के आधार पर विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।