Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A massive rush of people heading home for Diwali; a scramble for seats on buses.

Kurukshetra News: दिवाली पर घर लौटने वालों की भीड़ उमड़ी, बसों में सीट के लिए मारामारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
A massive rush of people heading home for Diwali; a scramble for seats on buses.
कुरुक्षेत्र। दिवाली का त्योहार परिवार के साथ मनाने के लिए घर लौटने वालों की भीड़ शनिवार को नए बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर उमड़ पड़ी। सुबह से ही यात्रियों की आवाजाही बढ़ने लगी थी, जबकि दोपहर होते-होते भीड़ और बढ़ गई। बसों में सीट पाने के लिए यात्रियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बस पहुंचते ही उसमें पहले चढ़ने की होड़ लग जाती। इस दौरान महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन के चलते यात्री सामान लेकर अलग-अलग रूटों की बसों का इंतजार करते दिखाई दिए। जिन यात्रियों के साथ छोटे बच्चे थे, उन्हें भीड़ के बीच बस में चढ़ने में दिक्कत हुई। रोडवेज प्रशासन यात्रियों की भीड़ को संभालने और बसों का संचालन व्यवस्थित रखने में जुटा रहा। वहीं, रेलवे स्टेशन पर भी प्रवासी मजदूरों की काफी भीड़ रही। दूसरे राज्यों और जिलों से कुरुक्षेत्र में काम करने वाले मजदूर परिवार के साथ दिवाली मनाने के लिए अपने गांवों की ओर रवाना हुए। यातायात प्रबंधक पवन कुमार ने बताया कि त्योहारी सीजन में घर जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ी है। यात्रियों की सुविधा के लिए जरूरत के अनुसार बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे, ताकि किसी को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed