{"_id":"6aef858fbf4e0e23670c9a28","slug":"five-accused-taken-into-custody-on-production-warrants-charged-with-theft-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-163822-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: प्रोडक्शन वारंट पर पांच आरोपी काबू, चोरी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: प्रोडक्शन वारंट पर पांच आरोपी काबू, चोरी का आरोप
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। किसानों के ट्यूबवेलों से केबल और सिलिंडर चोरी करने के मामले में सीआईए-2 ने पांच आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बली राम निवासी आजमगढ़, चिरायू निवासी जयपुर, सर्वेश कुमार निवासी शाहजहांपुर, दीपक निवासी करनाल और रोहित निवासी कुरुक्षेत्र के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार के अनुसार, गांव ट्यूकर निवासी संदीप नंबरदार ने पांच जुलाई को शिकायत दी थी कि दो जुलाई को उसके ट्यूबवेल से केबल और सिलिंडर चोरी हुए थे। गांव के अन्य किसानों के ट्यूबवेलों से भी केबल चोरी हुई थी। पुलिस ने छह नवंबर को आरोपियों को गिरफ्तार किया।
डोडा चूरापोस्त सप्लाई करने का आरोपी गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र। सात किलो 315 ग्राम डोडा चूरापोस्त तस्करी के मामले में एंटी नारकोटिक सेल ने सप्लायर के आरोपी अमनदीप सिंह उर्फ अमन निवासी पसियाना, जिला पटियाला को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता नरेश के अनुसार, आरोपी पर पहले गिरफ्तार गुरबीर सिंह उर्फ डीसी को नशीला पदार्थ सप्लाई करने का आरोप है। 14 मार्च 2026 को पुलिस ने कराह साहब बस स्टैंड के नजदीक मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गुरबीर सिंह को मोटरसाइकिल सहित पकड़ा था। उसके कब्जे से सात किलो 315 ग्राम डोडा चूरापोस्त बरामद हुआ था। थाना सदर पिहोवा में मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान छह नवंबर को अमनदीप को गिरफ्तार किया गया।
चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी गिरफ्तार
लाडवा। गुरु नानक सीएससी सेंटर के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में सीआईए लाडवा ने आरोपी कर्म सिंह उर्फ खंडा उर्फ माडू निवासी नगला रोडान, जिला करनाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार के अनुसार, फलसंडा रंगरान निवासी साहिल कुमार ने शिकायत दी थी कि सात सितंबर को उसने अपनी मोटरसाइकिल तहसील रोड स्थित सीएससी सेंटर के बाहर खड़ी की थी। दोपहर करीब दो बजे लौटने पर मोटरसाइकिल गायब मिली। शिकायत के आधार पर जांच सीआईए लाडवा को सौंपी गई। पुलिस ने नौ अक्टूबर को आरोपी को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल बरामद की।
विज्ञापन
आठ बोतल देसी शराब और 30 लीटर लाहन के साथ आरोपी काबू
कुरुक्षेत्र। थाना झांसा पुलिस ने अवैध रूप से शराब बनाने और बेचने के आरोप में सलपानी निवासी गुरजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से आठ बोतल ठेका देसी शराब और 30 लीटर लाहन बरामद किया है। पुलिस प्रवक्ता नरेश के अनुसार, छह नवंबर को सहायक उप निरीक्षक कश्मीर सिंह और संजीव कुमार की टीम को गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस ने सलपानी कलां में कार्रवाई कर आरोपी को काबू किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी बिना लाइसेंस शराब बनाने और बेचने का काम कर रहा था। थाना झांसा में उसके खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।