Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Children at the Sanskar Kendra celebrated Deepotsav by creating rangoli.

Kurukshetra News: संस्कार केंद्र में बच्चों ने रंगोली बनाकर मनाया दीपोत्सव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Children at the Sanskar Kendra celebrated Deepotsav by creating rangoli.
कुरुक्षेत्र। बच्चों के द्वारा बनाई गई रंगोली। स्कूल
कुरुक्षेत्र। गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की ओर से संचालित फौजी कॉलोनी स्थित सरस्वती संस्कार केंद्र में दीपावली उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में केंद्र के बच्चों, संचालिका, संरक्षक आचार्या तथा विद्यालय के वर्तमान और पूर्व विद्यार्थियों ने भाग लिया। शुभारंभ मां लक्ष्मी और भगवान श्रीगणेश के पूजन से हुआ।
विज्ञापन

बच्चों को दीपावली का धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व बताते हुए भगवान श्रीराम के 14 वर्ष का वनवास पूरा कर अयोध्या लौटने की कथा सुनाई गई। बच्चों ने रंगोली बनाई और मिट्टी के दीपक सजाए। उन्हें स्वच्छता, प्रेम, भाईचारे और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सुरक्षित एवं प्रदूषणमुक्त दीपावली मनाने के लिए प्रेरित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed