Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
The 23rd annual fair of Hazrat Baba Bu Ali Shah Qalandar Sahib will be held on November 17th; a grand procession will also take place.
{"_id":"6af9a20fd1de569ddf090115","slug":"video-the-23rd-annual-fair-of-hazrat-baba-bu-ali-shah-qalandar-sahib-will-be-held-on-november-17th-a-grand-procession-will-also-take-place-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"हजरत बाबा बू अली शाह कलंदर साहिब का 23वां सालाना मेला 17 नवंबर को, निकलेगी भव्य शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजरत बाबा बू अली शाह कलंदर साहिब का 23वां सालाना मेला 17 नवंबर को, निकलेगी भव्य शोभायात्रा
करनाल। सर्वधर्म एकता और आपसी भाईचारे के प्रतीक हजरत बाबा बू अली शाह कलंदर साहिब जी का 23वां सालाना मेला 17 नवंबर को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। मेले को लेकर दरबार श्री कलंदर साहिब जी, चांद सराय की ओर से तैयारियां जोरों पर की जा रही हैं। आयोजन के तहत सुबह आठ बजे चांद सराय से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।
शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण लगभग 45 फीट लंबा तिरंगा रहेगा, जिसे श्रद्धालु लेकर चलेंगे। इसके साथ ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश देती झांकी भी निकाली जाएगी। वर्षों पुरानी परंपरा को निभाते हुए हाथी और घोड़ों पर सवार श्रद्धालु बाबा का पंखा लेकर शोभायात्रा में शामिल होंगे। शोभायात्रा में धार्मिक आस्था के साथ देशभक्ति, सामाजिक जागरूकता और आपसी सद्भाव का संदेश भी दिखाई देगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।