{"_id":"68ac6b8f194a0b2234095055","slug":"video-congress-is-the-biggest-vote-thief-said-abhay-chautala-2025-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस सबसे बड़ी वोट चोर, हुड्डा ने ही कांग्रेस को हराया- अभय चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस सबसे बड़ी वोट चोर, हुड्डा ने ही कांग्रेस को हराया- अभय चौटाला
इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कांग्रेस ही सबसे बड़ी वोट चोर है, ये चोरी पकड़ी गई है, इसलिए ही कांग्रेस प्रतिपक्ष का नेता अभी तक नहीं चुन पा रही है। उन्होंने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने खुद ही कांग्रेस को हराया है।
रोहतक में 25 सितंबर को ताऊ देवीलाल की जयंती पर सम्मान दिवस रैली का न्योता देने करनाल पहुंचे अभय सिंह चौटाला ने पत्रकारों से बातचीत करते भाजपा और कांग्रेस दोनों पर ही निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा बेरोजगारी खत्म करने के नाम पर सत्ता में आई लेकिन बेरोजगारी को उसने और बढ़ा दिया। पिछले दिनो एक परीक्षा देने के लिए 13 लाख युवा आए। बहुत से ओवरएज हो गए हैं। मौजूदा समय में प्रदेश में 30 से 35 लाख युवा बेरोजगार हैं। कांग्रेस का संगठन बनने पर चौटाला ने कहा कि कांग्रेस का कोई संगठन नहीं बना है, ये सिर्फ ऊपर से ठप्पा लगाया गया है, जननेता विपक्ष तय नहीं कर पा रहे हैं, वह संगठन कैसे बना लेंगे। एनडीए कांग्रेस का ही एक पार्ट है। उन्होंने कहा कि रोहतक में 25 सितंबर को ऐतिहासिक रैली होगी। कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इस रैली से संदेश दिया जाएगा कि प्रदेश में अगली सरकार इनेलो की ही बनेगी। भाजपा को सत्ता से बाहर करेंगे और कांग्रेस की भी पोल खोलेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।