Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
Advocate Sonia Tanwar spoke on the death case of SE Geetu Ram Tanwar, stating that the case was not registered in accordance with the complaint submitted to the police.
{"_id":"6a968b4407e2d1a170061147","slug":"video-advocate-sonia-tanwar-spoke-on-the-death-case-of-se-geetu-ram-tanwar-stating-that-the-case-was-not-registered-in-accordance-with-the-complaint-submitted-to-the-police-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"एसई गीतू राम तंवर मौत मामले में अधिवक्ता सोनिया तंवर बोलीं- पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक भी दर्ज नहीं हुआ मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसई गीतू राम तंवर मौत मामले में अधिवक्ता सोनिया तंवर बोलीं- पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक भी दर्ज नहीं हुआ मामला
बिजली निगम के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर (एसई) गीतू राम तंवर की मौत के मामले में परिवार ने पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
मृतक के भाई सुरेश तंवर ने कहा कि जब तक सुसाइड नोट में जिन-जिन अधिकारियों के नाम हैं, उन्हें आरोपी बनाकर गिरफ्तार नहीं किया जाता और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई नहीं होती, तब तक परिवार शव का अंतिम संस्कार नहीं करेगा। वहीं परिवार की ओर से अधिवक्ता सोनिया तंवर ने आरोप लगाया कि पुलिस को दी गई शिकायत में 12 अधिकारियों के नाम स्पष्ट तौर पर दिए गए थे, लेकिन पुलिस ने एफआईआर में इन सभी को अज्ञात दिखा दिया।
सुरेश तंवर ने कहा कि उनके भाई ने अधिकारियों के खिलाफ पहले भी शिकायतें की थीं। उन्होंने आईजी सोनीपत और ईडी को भी शिकायत दी थी, लेकिन उनकी शिकायतों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई। अब सुसाइड नोट सामने आने के बाद परिवार की मांग है कि उसमें जिन अधिकारियों की भूमिका का जिक्र किया गया है, उन्हें मामले में आरोपी बनाया जाए और गिरफ्तार किया जाए।
उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक सुसाइड नोट में शामिल एक-एक अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक परिवार शव नहीं उठाएगा। सुरेश तंवर ने कहा कि परिवार किसी अधिकारी को बचाने की कोशिश स्वीकार नहीं करेगा और इस मामले में निष्पक्ष जांच चाहता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।