{"_id":"6ab21ffc12ed7757d9049df6","slug":"members-of-hindu-community-demolished-a-pir-s-shrine-in-karnal-s-karn-vihar-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल: कर्ण विहार में हिंदू समाज के लोगों ने तोड़ी पीर की मजार, तंत्र-विद्या के आरोपों पर भड़का आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल: कर्ण विहार में हिंदू समाज के लोगों ने तोड़ी पीर की मजार, तंत्र-विद्या के आरोपों पर भड़का आक्रोश
Tue, 22 Sep 2026 11:58 AM IST
Naveen
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:58 AM IST
सार
स्थानीय लोगों ने बताया कि हुकम जी दरबार के नाम से यहां रात दो से तीन बजे तक दरबार लगाए जाने का आरोप है। देर रात तक अनजान लोगों की आवाजाही और संदिग्ध गतिविधियों के कारण आसपास रहने वाले परिवार परेशान थे।
विज्ञापन
करनाल में पीर की मजार का विवाद
- फोटो : संवाद
विस्तार
कर्ण विहार की गली नंबर 29 में पीर की मजार की आड़ में तंत्र-विद्या और अंधविश्वास का खेल चलने के आरोपों को लेकर मंगलवार को विवाद गहरा गया। हिंदू समाज के लोगों ने मौके पर पहुंचकर मजार को तोड़ दिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रिहायशी इलाके में करीब डेढ़ साल से हुकम जी दरबार के नाम पर तांत्रिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। देर रात तक यहां लोगों की आवाजाही रहती थी, जिससे मोहल्लेवासी परेशान थे।
विज्ञापन
मोहल्लेवासियों के अनुसार, करीब डेढ़ साल पहले खाली जगह पर केवल दो ईंटें रखी गई थीं। इसके बाद धीरे-धीरे वहां टाइलें और स्टील की ग्रिल लगाकर मजार का निर्माण कर दिया गया। लोगों का आरोप है कि धार्मिक आस्था की आड़ में तंत्र-मंत्र के नाम पर भोले-भाले लोगों को गुमराह किया जा रहा था। क्षेत्रवासियों ने कहा कि वे किसी धर्म के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन अंधविश्वास और कथित तांत्रिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बताया कि हुकम जी दरबार के नाम से यहां रात दो से तीन बजे तक दरबार लगाए जाने का आरोप है। देर रात तक अनजान लोगों की आवाजाही और संदिग्ध गतिविधियों के कारण आसपास रहने वाले परिवार परेशान थे। विरोध बढ़ने और मीडिया के मौके पर पहुंचने की सूचना मिलते ही कथित संचालक अपने मकान पर ताला लगाकर फरार हो गया था।
विज्ञापन
मंगलवार को हिंदू समाज के लोगों ने मजार को तोड़ दिया। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की जांच कराई जाए और अवैध निर्माण व अंधविश्वास फैलाने की पुष्टि होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मौके पर पुलिसबल पहुंचा है।