Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kaithal News
›
The IG reviewed crime, law and order, and pending cases, and issued instructions to the station in-charges.
{"_id":"6acf894293391d77e10ba2db","slug":"video-the-ig-reviewed-crime-law-and-order-and-pending-cases-and-issued-instructions-to-the-station-in-charges-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"आईजी ने अपराध, कानून एवं व्यवस्था व लंबित मामलों की समीक्षा कर थाना प्रबंधकों को दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजी ने अपराध, कानून एवं व्यवस्था व लंबित मामलों की समीक्षा कर थाना प्रबंधकों को दिए निर्देश
कैथल। पुलिस महानिरीक्षक करनाल मंडल अश्विन शैणवी बुधवार को कैथल पुलिस लाइन पहुंचे। पुलिस लाइन के सभागार में पर्यवेक्षण अधिकारियों, थाना व चौकी इंचार्ज तथा सभी क्राइम युनिट प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक कर जिले में कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं लंबित मामलों की समीक्षा की। बैठक में गंभीर अपराधों की जांच, लंबित मामलों के निपटारे, गिरफ्तारी दर में वृद्धि, नशा व साइबर अपराधों पर नियंत्रण, महिला सुरक्षा तथा शिकायत निवारण प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक में एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने जिले में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने व अपराध नियंत्रण के संबंध किए गए कार्यों के बारे पुलिस महानिरीक्षक को विस्तृत जानकारी देते हुए अवगत कराया। बैठक में एसपी मनप्रीत सिंह सूदन सहित, डीएसपी बीर भान, डीएसपी रमेश चंद्र, डीएसपी सुशील प्रकाश व सभी थाना प्रबंधक व चौकी इंचार्ज, क्राइम युनिट प्रभारी तथा विभिन्न ब्रांचों के इंचार्ज मौजूद रहे।
--------
पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि आईजी अश्विन शैणवी ने कहा कि पुलिस का पहला कर्तव्य अपना काम अच्छे से करते हुए अपराधी को पकड़ कर जनता को सुरक्षित माहौल देना है। पुलिस महानिरीक्षक अश्विन शैणवी ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि थाना व चौकी में आने वाले प्रत्येक पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से सुनकर उसका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। पीड़ित की शिकायत चाहे ऑनलाइन, ऑनलाइन या उच्च अधिकारियों के कार्यालय के माध्यम से प्राप्त हुई है उस पर त्वरित निवारक कार्रवाई की जाए। आमजन की समस्याओं का थानों में त्वरित समाधान होना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।