{"_id":"6b0b1907f90fe6805d065046","slug":"before-the-census-there-will-be-a-15-day-window-to-provide-family-details-yourself-kaithal-news-c-18-knl1018-1040308-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जनगणना से पहले 15 दिन तक मिलेगा खुद परिवार का ब्योरा देने का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जनगणना से पहले 15 दिन तक मिलेगा खुद परिवार का ब्योरा देने का मौका
विज्ञापन
करनाल। जनगणना 2027 के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार जनगणना में नागरिकों को खुद अपने परिवार का ब्योरा ऑनलाइन दर्ज करने की सुविधा भी मिलेगी। इसके लिए 10 से 24 जनवरी 2027 तक स्व-गणना का विकल्प उपलब्ध रहेगा। इसके बाद 25 जनवरी से 28 फरवरी तक प्रगणक घर-घर पहुंचकर परिवारों की जानकारी जुटाएंगे।
उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि नागरिक निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल या मोबाइल एप के माध्यम से स्वयं और अपने परिवार का विवरण दर्ज कर सकेंगे। स्व-गणना करने वाले प्रत्येक परिवार को एक विशिष्ट रेफरेंस आईडी मिलेगी। जब प्रगणक घर पहुंचेंगे तो परिवार के सदस्य यह आईडी दिखा सकेंगे। इसके आधार पर दर्ज जानकारी का सत्यापन किया जाएगा। हालांकि, स्व-गणना का विकल्प चुनने के बावजूद घर पर सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
पांच दिन तक चलेगा विशेष पुनरीक्षण
मुख्य जनसंख्या गणना का कार्य पूरा होने के बाद भी प्रक्रिया समाप्त नहीं होगी। एक से पांच मार्च 2027 तक पांच दिवसीय विशेष पुनरीक्षण चरण आयोजित किया जाएगा। इसमें गणना के दौरान छूटे परिवारों और व्यक्तियों का विवरण दर्ज किया जाएगा। नवजात शिशुओं और अन्य जरूरी बदलावों से संबंधित जानकारी भी अपडेट की जाएगी।